Hathras : अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग की बैठक में जीएसडीपी बढ़ाने और सर्वेक्षण कार्यों पर चर्चा
बैठक में उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के लिए जीएसडीपी बढ़ाने पर जोर दिया गया। इसके लिए विनिर्माण, सेवाओं और बुनियादी
हाथरस। मुख्य विकास भवन सभागार में अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग की बैठक मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी डॉ. रेखा मिश्रा ने किया। बैठक में वीरेंद्र कुमार (जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी), सत्येंद्र कुमार मिश्रा (श्रम प्रवर्तन अधिकारी), युवराज सिंह और रोहित सिंह (नगर पालिका परिषद हाथरस के ईओ), संदीप कुमार सक्सेना (नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ के ईओ), लोकेंद्र कुमार शर्मा (एनआईसी), संजय (समिति सदस्य), सुरेश अग्रवाल (फेडरेशन व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष), लोकेश अग्रवाल (उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री), मसरूर अहमद और संजय कुमार (अपर सांख्यिकी अधिकारी) सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के लिए जीएसडीपी बढ़ाने पर जोर दिया गया। इसके लिए विनिर्माण, सेवाओं और बुनियादी ढांचे से जुड़े प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उद्योग एवं व्यापार परिसरों का डिजिटल डेटाबेस तैयार करने के लिए सर्वेक्षण कराया जा रहा है। यह सर्वेक्षण सरकारी नीतियों और कार्यक्रमों को मजबूत बनाने में मदद करेगा। इससे रोजगार बढ़ाने, बेरोजगारी कम करने और बेहतर नीतिगत फैसले लेने में सहायता मिलेगी।
सर्वेक्षण में असंगठित क्षेत्र, गैर-पंजीकृत उद्योग, व्यापार और सेवा इकाइयों का डेटा जमा किया जाएगा। प्राप्त आंकड़ों का उपयोग राज्य और जिला घरेलू उत्पाद जैसे महत्वपूर्ण आर्थिक संकेतकों की गणना में किया जाएगा। पीएलएफएस सर्वेक्षण का काम समय पर पूरा किया जा रहा है। पीपी मॉडल के तहत चुनी गई निजी कंपनी को विभिन्न क्षेत्रों में सर्वेक्षण का काम सौंपा गया है। जिले की सभी छोटी-बड़ी औद्योगिक और व्यापारिक इकाइयों से जीएसटी, श्रम विभाग, प्रदूषण, मंडी पंजीकरण आदि के रिकॉर्ड एकत्र कर राज्य सरकार को भेजा जाएगा। बैठक में उद्योगपतियों और व्यापारियों से अपील की गई कि वे सर्वेक्षण में पूरा सहयोग करें। इससे असंगठित क्षेत्र के विकास के लिए जरूरी मदद मिल सकेगी और राज्य के समग्र विकास में योगदान होगा।
What's Your Reaction?











