Hathras: महिला आयोग की जनसुनवाई में 42 प्रकरणों का त्वरित निस्तारण।
महिलाओं के कल्याण, सुरक्षा और सशक्तिकरण के उद्देश्य से तहसील सदर सभागार में “राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार” कार्यक्रम
जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, कार्यस्थल उत्पीड़न, दहेज प्रताड़ना, साइबर क्राइम और महिला अधिकारों से जुड़े 71 लंबित और 15 नए मामलों की सुनवाई की गई। पुलिस विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इनमें से 42 प्रकरणों का मौके पर त्वरित निस्तारण किया गया।
सदस्या ने कहा कि महिलाओं के प्रति हिंसा किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है और पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि महिला सुरक्षा से जुड़े सभी मामलों में संवेदनशीलता और तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से जागरूक रहने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की अपील की।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की मनोवैज्ञानिक सलोनी प्रभाकर, विधिवेत्ता दिव्यांशु भारती, मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी हाथरस, उप जिलाधिकारी सासनी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, नायब तहसीलदार, अधिवक्ता व पैरालीगल वॉलंटियर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











