Hathras: बिजहारी न्यू बिजलीघर कॉलोनी मंदिर से पीतल का घंटा चोरी, अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज। 

आगरा अलीगढ रोड स्थित गांव बिजहारी के माजरा न्यू बिजलीघर कालोनी में एक मंदिर से अज्ञात चोरों ने पीतल के घंटा पार कर

By INA News Desk
Dec 4, 2025 - 22:55
30 Views
Hathras: बिजहारी न्यू बिजलीघर कॉलोनी मंदिर से पीतल का घंटा चोरी, अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज। 
मंदिर के भक्त 
Advertisement
Advertisement
हाथरस। आगरा अलीगढ रोड स्थित गांव बिजहारी के माजरा न्यू बिजलीघर कालोनी में एक मंदिर से अज्ञात चोरों ने पीतल के घंटा पार कर दिए। जिसकी शिकायत न्यू बिजलीघर के रामबाबू पुत्र नारायण सिंह ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज कराई है।
गुरूवार को कोतवाली में तहरीर देते हुए न्यू बिजलीघर काॅलोनी निवासी रामबाबू पुत्र नारायण सिंह ने कहा है कि बुधवार की देर शाम मंदिर के कपाट बंद कर सभी अपने-अपने घर चले गये। तभी मौका पाकर अज्ञात चोर काॅलोनी के मंदिर से पीतल के घंटे चोरी कर ले गये। सुबह जब भक्त लोग पूजा अर्चना के लिए मंदिर आए तो वहां मंदिर में पीतल के घंटा नहीं मिला तो लोगों ने शोर मचाया। शोरगुल सुनकर अन्य पडौसी एकत्र हो गये। घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों के पगचिन्हों पर उन्हें काफी तलाश किया मगर कोई सफलता हाथ नहीं लगी। कुछ लोगों ने बताया कि देर शाम कुछ शराबी तत्व मंदिर के आस-पास मंडरा रहे थे, शायद घटना को अंजाम देना उनका ही काम तो नहीं है। रामबाबू ने अज्ञात चारों के खिलाफ कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। वहीं पुलिस तहरीर के आधार पर अज्ञात चोंरों की तलाश में जुटी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement