Hathras : मानव अधिकार दिवस पर जागरूकता सम्मेलन आयोजित, श्वेता चौधरी ने मानव अधिकार को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया

मानव अधिकार हमारी रोजमर्रा की अनिवार्यताएं हैं, जो हमें सम्मानजनक और स्वतंत्र जीवन जीने का अधिकार देती हैं। इन्हीं मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एसोसिएशन ऑफ

Dec 11, 2025 - 07:25
22 Views
Hathras : मानव अधिकार दिवस पर जागरूकता सम्मेलन आयोजित, श्वेता चौधरी ने मानव अधिकार को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया
Hathras : मानव अधिकार दिवस पर जागरूकता सम्मेलन आयोजित, श्वेता चौधरी ने मानव अधिकार को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया

हाथरस। मानव अधिकार हमारी रोजमर्रा की अनिवार्यताएं हैं, जो हमें सम्मानजनक और स्वतंत्र जीवन जीने का अधिकार देती हैं। इन्हीं मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स के तत्वावधान में मानव अधिकार दिवस पर जागरूकता सम्मेलन प्रेमरघु मेडिकल कॉलेज में आयोजित किया गया। अतिथियों ने सरस्वती छवि चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

एडीएचआर राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा कि मानव अधिकार सुरक्षा, समानता, न्याय और स्वतंत्रता के मूल आधार हैं, जो हमारे दैनिक जीवन को प्रभावित करते हैं।नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि मानव अधिकार हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है मानव अधिकार इसके प्रति जो नागरिक जागरूक है तो वह अपने न्याय की लडाई लडने के साथ साथ समाज में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है अधिकारों की पूर्ति कर्तव्यों से ही सम्भव है एडीएचआर मानव अधिकारों की जागरूकता जनजन की जागरूकता बना रही है। कार्यक्रम को राजपुर प्रधान प्रियंका तिवारी,रिटायर्ड आईपीएस आदित्य वर्मा , डॉ. पी.पी. सिंह, देवेंद्र गोयल व महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं लक्ष्य, खुशी, नवनीत चौहान, जीतू, प्रिया शर्मा व अमित चौधरी ने नाटक के माध्यम से संवैधानिक अधिकारों की प्रस्तुति दी। खलीक रहमान, अविनाश शर्मा, गरिमा पांडेय, अनुभव शर्मा, अंजली और नरवटी पंचकुला ने मानव अधिकारों पर व्याख्यान प्रस्तुत किए। सम्मेलन में पूजा वार्ष्णेय, कविता गोयल, आशू वार्ष्णेय, सीमा गर्ग, नेहा अग्रवाल, शैलेंद्र सांवलिया, कमलकांत दोबरावाल, अनिल अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, रवि गुप्ता, राजेश वार्ष्णेय, अमित गर्ग, केशवदेव अरोड़ा सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

Also Click : Hathras : विशेष गहन पुनरीक्षण में मतदाता सूची की मैपिंग पूरी तरह त्रुटिरहित हो, बीएलओ-सुपरवाइजरों को निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow