Lucknow : मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर योजनाओं की समीक्षा की, दिए निर्देश
इंस्टालेशन के बाद जांच, नेट मीटरिंग और पहला बिल बनाने का काम समय पर पूरा करें। बैंकों से नियमित बैठक कर उपभोक्ताओं को आसानी से कर्ज उपलब्ध कराएं। प्रति लाख कनेक्शन पर स
लखनऊ: मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सभी जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की तथा जरूरी निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अच्छे क्रियान्वयन वाले जिलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले महीनों में सोलर रूफटॉप इंस्टालेशन को जो रफ्तार मिली है, उसे बनाए रखें। इस योजना से उपभोक्ताओं को काफी लाभ हो रहा है और इसमें बड़ी संभावनाएं हैं, इसलिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करें।
धीमी प्रगति वाले जिलों को निर्देश दिए कि सोलर इंस्टालेशन की प्रगति की समीक्षा करें और इसमें तेजी लाएं। जनप्रतिनिधियों तथा व्यापारिक संगठनों की बैठक कर योजना के लाभ बताएं ताकि लोग इंस्टालेशन के लिए प्रेरित हों। ऊंची इमारतों और सोसाइटी में रहवासियों की एसोसिएशन से बैठक कर सामुदायिक सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रोत्साहित करें।
इंस्टालेशन के बाद जांच, नेट मीटरिंग और पहला बिल बनाने का काम समय पर पूरा करें। बैंकों से नियमित बैठक कर उपभोक्ताओं को आसानी से कर्ज उपलब्ध कराएं। प्रति लाख कनेक्शन पर सबसे ज्यादा सोलर इंस्टालेशन वाले जिलों को पुरस्कृत किया जाएगा।
रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के लंबित मामलों की समीक्षा में उन्होंने कहा कि जिलाधिकारियों के प्रयासों से लंबित मामलों में काफी कमी आई है। अभी केवल बहराइच, महोबा, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और आगरा में जिला स्तर की कमेटी के पास सौ से ज्यादा मामले लंबित हैं।
जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि बाकी सभी मामलों को जिला स्तर की कमेटी की बैठक कर जल्द निपटाएं तथा पुलिस और चिकित्सा विभाग स्तर पर लंबित मामलों की भी जल्द समीक्षा कर निपटारा सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सहायिका के खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार पारदर्शी तरीके से पूरी कराई जाए। ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की प्रक्रिया तथा यूपीडा एवं यूपीसीडा की परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण का काम भी तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि पिछले छह माह में 23 जिलों में मासिक रूफटॉप सोलर इंस्टालेशन की दर दोगुनी से ज्यादा हो गई है, जो योजना की तेज रफ्तार दिखाता है। बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Also Click : Hathras : विशेष गहन पुनरीक्षण में मतदाता सूची की मैपिंग पूरी तरह त्रुटिरहित हो, बीएलओ-सुपरवाइजरों को निर्देश
What's Your Reaction?











