Hathras: डेयरी पर खाद्य विभाग का छापा, पनीर-घी के नमूने लिए। 

क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को अंतर्जनपदीय खाद्य विभाग की टीम ने असिस्टेंट कमिश्नर

Dec 4, 2025 - 22:59
48 Views
Hathras: डेयरी पर खाद्य विभाग का छापा, पनीर-घी के नमूने लिए। 
नमूने लेती खाद्य विभाग की टीम 
हाथरस। क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को अंतर्जनपदीय खाद्य विभाग की टीम ने असिस्टेंट कमिश्नर फूड सी एल यादव के नेतृत्व में एक दूध की डेयरी पर अचानक छापेमारी की। अचानक हुई छापेमारी से डेयरी संचालकों में खलबली मच गई।
गुरूवार को छापेमारी के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवत सिंह और माता शंकर बिंद समेत अन्य टीम सदस्यों ने डेयरी में उपलब्ध पनीर, घी और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने (सैंपल) लिए। इन सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। टीम की यह अचानक कार्रवाई पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही, जिससे मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow