Hardoi : लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित

अगर किसी का नाम सूची में नहीं है या जोड़ना चाहते हैं, किसी का नाम गलत है या हटाना चाहते हैं, या किसी प्रविष्टि में सुधार चाहिए तो 16 दिसंबर तक दावा-आपत्ति दर्ज की जा सक

By INA News Desk
Dec 4, 2025 - 23:00
107 Views
Hardoi : लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित
Hardoi : लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित
Advertisement
Advertisement

हरदोई। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक और खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की नई मतदाता सूचियों का ड्राफ्ट प्रकाशन कर दिया गया है। यह सूची 1 नवंबर 2025 की योग्यता तिथि के आधार पर तैयार की गई है। यह जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मतदाता सूची जिला निर्वाचन कार्यालय हरदोई, सभी तहसील कार्यालयों, सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों और मतदान केंद्रों पर देखी जा सकती है।

अगर किसी का नाम सूची में नहीं है या जोड़ना चाहते हैं, किसी का नाम गलत है या हटाना चाहते हैं, या किसी प्रविष्टि में सुधार चाहिए तो 16 दिसंबर तक दावा-आपत्ति दर्ज की जा सकती है।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए फॉर्म 18, 7 या 8 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए फॉर्म 19, 7 या 8 में से जो लागू हो, उसमें आवेदन करना होगा। ये आवेदन जिला निर्वाचन कार्यालय हरदोई, किसी भी तहसील कार्यालय या मतदान केंद्र पर जमा किए जा सकते हैं। इसके बाद प्राप्त सभी दावों-आपत्तियों की जांच कर अंतिम मतदाता सूची तैयार की जाएगी।

Also Click : Lucknow : एस आई आर डी मे विभिन्न विषयो पर विशेषज्ञो द्वारा दिया जा रहा है प्रशिक्षण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement