Hardoi News: योग सप्ताह के आयोजन के सम्बन्ध में हुई बैठक। 

जिलाधिकारी ने कहा कि योग कार्यक्रमों में व्यापक जन सहभागिता सुनिश्चित की जाये। कार्यक्रमों को अंतर्विभागीय समन्वय से संपन्न कराया...

Jun 11, 2025 - 20:08
42 Views
Hardoi News: योग सप्ताह के आयोजन के सम्बन्ध में हुई बैठक। 

Hardoi News: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में 15 से 21 जून तक आयोजित होने वाले योग सप्ताह तथा 21 जून के पुलिस लाइन में होने वाले मुख्य कार्यक्रम के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि योग कार्यक्रमों में व्यापक जन सहभागिता सुनिश्चित की जाये। कार्यक्रमों को अंतर्विभागीय समन्वय से संपन्न कराया जाये। योग प्रशिक्षकों की क्षेत्रवार सूची प्राप्त कर ली जाये। 

तहसील, विकास खण्ड, नगर निकाय व थाना आदि के अनुसार प्रशिक्षकों की सूची बनाई जाये। आयुष विभाग के प्रशिक्षक अपने सम्बंधित अस्पतालों में योग करवाएं। जिला कारागार में योग का आयोजन किया जाये। 16 को जेल, थाना, कारागार, संप्रेक्षण गृह आदि में योग कार्यक्रम का आयोजन कराया जाये। 18 जून को सभी विकास खण्ड व निकायों आदि में कार्यक्रम कराया जाये। 19 जून को सभी तहसीलों व विभागीय कार्यालयों, 20 को स्टेडियम में कार्यक्रम कराया जाये। 21 के कार्यक्रम में खिलाडियों, पूर्व सैनिकों, ट्रांसजेन्डर, अधिवक्ताओं, व्यापारियों, शिक्षकों आदि को शामिल किया जाये।

Also Read- UP News: प्रदेश के 11 जिलों में 15 नए एमएसएमई औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना के कार्य में तेजी लाएगी योगी सरकार।

एनसीसी व एनएसएस के बच्चों को भी शामिल किया जाये। कार्यक्रमों में महिलाओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाये। घाटों पर भी योग कार्यक्रम कराया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी वि0रा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, जिला आयुर्वेद अधिकारी आशा रावत, अन्य सम्बंधित अधिकारी व योग प्रशिक्षक आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow