Hardoi : हरदोई के अतरौली थाने ने गैंगस्टर अभियुक्त को गिरफ्तार किया
अभियुक्त मोहम्मद अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है। पहले 30 नवंबर को अभियुक्त बबलू पुत्र राकशद निवासी खड़सरा थाना मकलहा
हरदोई। थाना अतरौली पुलिस ने पशु चोरी और समाज विरोधी गतिविधियों के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुकदमा संख्या 403/25 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी गतिविधि (निवारण) अधिनियम के तहत की गई। पुलिस ने बताया कि 30 अक्टूबर को प्रभारी निरीक्षक अतरौली ने मोहम्मद अहमद पुत्र कल्लू उर्फ तकी अहमद निवासी गुलाब नगर हरी साधन रोड थाना सहादत नगर जनपद लखनऊ समेत पांच अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। ये अभियुक्त आर्थिक लाभ के लिए संगठित होकर पशु चोरी जैसे अपराध करते थे।
अभियुक्त मोहम्मद अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है। पहले 30 नवंबर को अभियुक्त बबलू पुत्र राकशद निवासी खड़सरा थाना मकलहाबाद जनपद लखनऊ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा चुका है।
अभियुक्त मोहम्मद अहमद के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें थाना अतरौली जनपद हरदोई में मुकदमा संख्या 199/25, 187/25, 140/25 धारा 303(2)/317(2)/317(4) बीएनएस, थाना काकसमपुर जनपद हरदोई में मुकदमा संख्या 70/25 धारा 305(क)/331(4)/317(2)/317(4) बीएनएस, थाना तालकुरगंज जनपद लखनऊ में मुकदमा संख्या 300/22 धारा 3/5/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 120बी भादवि, मुकदमा संख्या 53/15 धारा 380/457 भादवि, मुकदमा संख्या 218/15 धारा 380/411/411/413/414/457 भादवि, मुकदमा संख्या 74/15 धारा 380/411/457 भादवि, थाना मकलहाबाद जनपद लखनऊ में मुकदमा संख्या 310/24 धारा 3/5/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 325 बीएनएस तथा मुकदमा संख्या 313/24 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम शामिल हैं। गिरफ्तारी में उप निरीक्षक राहुल कुमार, हेड कांस्टेबल उदयवीर, हेड कांस्टेबल शत्रुधन दुबे, कांस्टेबल शिवम कुमार और कांस्टेबल विपुल पांडेय की टीम ने भूमिका निभाई।
Also Click : Lucknow : एस आई आर डी मे विभिन्न विषयो पर विशेषज्ञो द्वारा दिया जा रहा है प्रशिक्षण
What's Your Reaction?











