Hardoi : हरदोई के पचदेवरा थाने ने गैंगस्टर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की
पुलिस ने बताया कि 14 नवंबर को प्रभारी थाना पचदेवरा ने रोहित पुत्र स्वर्गीय चेतराम निवासी ग्राम दीपतापुर मजरा केशोपुर गुरैल थाना खीरी जनपद लखीमपुर खीरी, गोविं
हरदोई। थाना पचदेवरा पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम के एक मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुकदमा संख्या 483/25 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम के तहत हुई।
पुलिस ने बताया कि 14 नवंबर को प्रभारी थाना पचदेवरा ने रोहित पुत्र स्वर्गीय चेतराम निवासी ग्राम दीपतापुर मजरा केशोपुर गुरैल थाना खीरी जनपद लखीमपुर खीरी, गोविंद उर्फ अभिषेक वर्मा पुत्र दशरथकुमार वर्मा निवासी ग्राम दीपतापुर मजरा केशोपुर गुरैल थाना खीरी जनपद लखीमपुर खीरी समेत चार अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। ये अभियुक्त आर्थिक लाभ के लिए संगठित होकर चोरी जैसे अपराध करते थे। अभियुक्त रोहित और गोविंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।
अभियुक्तों के खिलाफ थाना पचदेवरा जनपद हरदोई में मुकदमा संख्या 93/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस दर्ज है। गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष दशरथराय सिंह, उप निरीक्षक मुकेश कोटिया, कांस्टेबल सदानंद कुमार, कांस्टेबल विवेक त्रिपाठी और कांस्टेबल नीरज कुमार की टीम ने भूमिका निभाई।
Also Click : Lucknow : एस आई आर डी मे विभिन्न विषयो पर विशेषज्ञो द्वारा दिया जा रहा है प्रशिक्षण
What's Your Reaction?