Hathras: पत्थर वाली मोक्षधाम में हॉल निर्माण का भूमि पूजन, अंतिम संस्कार सेवाओं में बढ़ेगी सुविधा। 

पत्थर वाली (श्मशान भूमि) पर अंतिम संस्कार हेतु उपलब्ध कराई जाने वाली लकड़ी, उपले सहित अन्य सामग्री को सुरक्षित रखने के

Dec 4, 2025 - 17:07
41 Views
Hathras: पत्थर वाली मोक्षधाम में हॉल निर्माण का भूमि पूजन, अंतिम संस्कार सेवाओं में बढ़ेगी सुविधा। 
भूमि पूजन के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी और पूर्व सांसद राजेश दिवाकर के साथ  पंडित सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी

हाथरस। पत्थर वाली (श्मशान भूमि) पर अंतिम संस्कार हेतु उपलब्ध कराई जाने वाली लकड़ी, उपले सहित अन्य सामग्री को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से बनाए जा रहे हॉल के निर्माण कार्य का भूमि पूजन आज संपन्न हुआ। यह हॉल श्री सिद्ध गोपाल सेवा ट्रस्ट समिति द्वारा बनवाया जा रहा है।

भूमि पूजन नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी और पूर्व सांसद राजेश दिवाकर की संयुक्त उपस्थिति में किया गया। इस हॉल के निर्माण के लिए आवश्यक भूमि नगर पालिका परिषद द्वारा समिति को उपलब्ध कराई गई है।
समिति के संस्थापक और अध्यक्ष पंडित सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा मोक्षधाम पर मृतकों के दाह-संस्कार के लिए लकड़ी, उपले आदि सामग्री बिना किसी लाभ-हानि के निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। हॉल निर्माण पूर्ण होने के बाद इन सभी सामग्रियों को सुरक्षित रूप से संग्रहित किया जा सकेगा, जिससे अंतिम संस्कार के दौरान किसी भी परिवार को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।
कार्यक्रम में रघुवीर शरण शर्मा, राघवेंद्र सिकरवार, जोगेंद्र सिंह, दिलीप अग्रवाल, अरुण गोयल, दीपक पाठक, सुजीत काली अली सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट अध्यक्ष ने सभी अतिथियों और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Also Read- Lucknow : समाज कल्याण विभाग की बड़ी उपलब्धि- राज्यमंत्री असीम अरुण ने किया सर्वाेदय विद्यालय इटौरा के अंतरराष्ट्रीय विजेताओं का सम्मान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow