Hathras News: एकजुट के बैनर तले माध्यमिक शिक्षकों का 21 को लखनऊ में धरना

शिक्षक हितों की विभिन्न माँगो को लेकर उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) द्वारा लखनऊ के इको गार्डन में 21 अप्रैल को विशाल धरना प्रदर्शन की घोषणा विगत दिनों की गई थी। एकजुट की प्रमुख मांग ...

Apr 19, 2025 - 00:13
 0  45
Hathras News: एकजुट के बैनर तले माध्यमिक शिक्षकों का 21 को लखनऊ में धरना
एकजुट पदाधिकारी धरना की सफलता के लिये जोरशोर से जुटे हुये

By INA News Hathras.

हाथरस: उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) द्वारा 21 अप्रैल को लखनऊ में होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन को लेकर शिक्षकों से संपर्क कर धरना प्रदर्शन में सम्मलित होने का आह्वान किया जा रहा है। एकजुट के पदाधिकारियों द्वारा जिले के कॉलेजों में सघन जनसंपर्क कर बैठकें भी की जा रही है। एकजुट पदाधिकारी धरना की सफलता के लिये जोरशोर से जुटे हुये है।

Also Click: Saharanpur News: अम्बाला रोड स्थित सत्संग भवन के समीप एम्बुलेंस और फार्च्यूनर गाड़ी की जबरदस्त टक्कर, दो की मौत, तीन घायल

शिक्षक हितों की विभिन्न माँगो को लेकर उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) द्वारा लखनऊ के इको गार्डन में 21 अप्रैल को विशाल धरना प्रदर्शन की घोषणा विगत दिनों की गई थी। एकजुट की प्रमुख मांग शिक्षक हित में धारा 12,18 व 21 को पुनः बहाल कराने की है। धरना प्रदर्शन में जिले से अधिक से अधिक शिक्षक लखनऊ पहुँचे, इसके लिये एकजुट के पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न विद्यालयों में सघन जनसम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है।

एकजुट पदाधिकारी द्वारा विद्यालयों में जाकर बैठकें की जा रही है। आज एकजुट के जिलाध्यक्ष नागेंद्र बहादुर सिंह एवं जिला मंत्री पवन शर्मा के नेतृत्व में एकजुट के पदाधिकारियों ने डीआरबी इंटर कॉलेज, अक्रूर इंटर कॉलेज, श्री रामबाग इंटर कॉलेज, पीसी बागला इंटर कॉलेज,सुरजोबाई गर्ल्स कालेज,रामचंद्र गर्ल्स कालेज आदि सहित कई इंटर कॉलेज मे संपर्क कर शिक्षकों से लखनऊ धरना प्रदर्शन में पहुँचने का आह्वान किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow