Saharanpur News: अम्बाला रोड स्थित सत्संग भवन के समीप एम्बुलेंस और फार्च्यूनर गाड़ी की जबरदस्त टक्कर, दो की मौत, तीन घायल

शुक्रवार देर शाम करीब 7 बजे अम्बाला रोड स्थित राधा स्वामी मेजर सेंटर के निकट सरसावा की तरफ से आ रही फॉर्च्यूनर गाड़ी ने सहारनपुर की तरफ से आ रही एंबुलेंस की जबरदस्त टक्कर में एंबुलें...

Apr 18, 2025 - 23:33
 0  132
Saharanpur News: अम्बाला रोड स्थित सत्संग भवन के समीप एम्बुलेंस और फार्च्यूनर गाड़ी की जबरदस्त टक्कर, दो की मौत, तीन घायल

By INA News Saharanpur.

सहारनपुर: अंबाला रोड स्थित राधा स्वामी मेजर सेंटर के समीप देर शाम फॉर्च्यूनर गाड़ी और एंबुलेंस की जबरदस्त टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है।

Also Click: Mussoorie News: पालिकाध्यक्ष ने मसूरी झील का किया निरीक्षण, झील की खस्ता हालत को लेकर ठेकेदार को जारी किया नोटिस

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम करीब 7 बजे अम्बाला रोड स्थित राधा स्वामी मेजर सेंटर के निकट सरसावा की तरफ से आ रही फॉर्च्यूनर गाड़ी ने सहारनपुर की तरफ से आ रही एंबुलेंस की जबरदस्त टक्कर में एंबुलेंस चालक फरमान पुत्र इनाम निवासी हसनपुर थाना गागलहेडी‌ व एंबुलेंस में सवार मरीज रईस पुत्र इस्तकार ग्राम भूलनी थाना फतेहपुर की मौत हो गई।जबकि एंबुलेंस सवार गुलनाज पत्नी रईस व अब्दुल्ला पुत्र फुरकान गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी ले जाकर भर्ती कराया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow