Saharanpur News: DM ने यात्रा के दौरान हेलमेट एवं सीटबेल्ट लगाने के लिए जारी किया आदेश

DM ने निर्देश दिए कि सभी शासकीय एवं अर्द्धशासकीय कार्यालयों के प्रवेश द्वार पर सुरक्षाकर्मी हेलमेट एवं सीट बेल्ट की जांच करें, बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रवेश करने ...

By INA News Desk
Feb 18, 2025 - 22:08
154 Views
Saharanpur News: DM ने यात्रा के दौरान हेलमेट एवं सीटबेल्ट लगाने के लिए जारी किया आदेश

सार-

  • हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग को अपनी दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाएं
  • प्रशासन एवं यातायात पुलिस नियमों का कडाई से अनुपालन कराएं सुनिश्चित 
  • दोपहिया वाहन चालक एवं सहयात्री का हेलमेट पहनना अनिवार्य - DM

By INA News Saharanpur.

सहारनपुर: DM मनीष बंसल ने निर्देश दिए कि जनपद के सभी शासकीय एवं अर्द्ध-शासकीय कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी जो दोपहिया वाहन से कार्यालय आते हैं, वे हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनें और उनके साथ यात्रा करने वाले सहयात्री के लिये भी हेलमेट पहनना आवश्यक है।

मनीष बंसल ने निर्देश दिए कि इसी प्रकार जो अधिकारी एवं कर्मचारी चारपहिया वाहन से कार्यालय आते हैं वे वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें एवं अन्य सभी सह यात्रियों के लिये सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य है।

Also Read: Deoband News: एससी/एसटी आयोग के सदस्य ने किया दलित बस्तियों का निरीक्षण

उन्होने निर्देश दिए कि सभी कार्यालयाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि उनके अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों निर्देशों का कड़ाई से पूर्णतः पालन करें। DM ने निर्देश दिए कि सभी शासकीय एवं अर्द्धशासकीय कार्यालयों के प्रवेश द्वार पर सुरक्षाकर्मी हेलमेट एवं सीट बेल्ट की जांच करें, बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रवेश करने पर रोक लगायी जाए।

यातायात पुलिस और जिला प्रशासन इस नियम का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें और उल्लंघन करने वालों पर आवश्यक कार्यवाही करे। सभी कर्मचारी सड़क सुरक्षा को बढावा देने हेतु जागरूक हो और हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग को अपनी दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाएं। नियमों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही पर विचार किया जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement