Deoband News: एससी/एसटी आयोग के सदस्य ने किया दलित बस्तियों का निरीक्षण
दलित बस्ती जाटव नगर और रविदास मार्ग का निरीक्षण किया और लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान पूर्व सभासद राजकुमार जाटव ने आयोग के सदस्य को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने बताया ...
By INA News Deoband.
देवबंद: एससी/एसटी आयोग के सदस्य महीपाल वाल्मीकि मंगलवार को देवबंद पहुंचे। उन्होंने वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ दलित बस्तियों का भ्रमण कर उनकी समस्याओं को जाना। रविदास मार्ग स्थित पूर्व सभासद राजकुमार जाटव के आवास पर महीपाल वाल्मीकि का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही कोरी समाज के लोगों ने पगड़ी व शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।
इसके उपरांत एससी/एसटी आयोग के सदस्य महीपाल नगर पालिका पहुंचे और यहां सफाईकर्मियों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया।
Also Read: Hardoi News: एसपी ने विवेचकों की बैठक ली, न्यायालय के आदेशों का पालन कर निराकरण करने के निर्देश दिए
दलित बस्ती जाटव नगर और रविदास मार्ग का निरीक्षण किया और लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान पूर्व सभासद राजकुमार जाटव ने आयोग के सदस्य को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने बताया कि जब से फोरलेन सडक निर्माण हुआ है तब से सडक ऊंची उठाए जाने के कारण रविदास बस्ती गहराई में पहुंच गई है।
इससे जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अरूण गुप्ता, पालिका के ईओ धीरेंद्र राय, यशपाल सिंह, प्रवीण कुमार, पोपिन कुमार, पालेराम जावट आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











