Deoband News: शहीद फरमान त्यागी के योगदान को नहीं भूल पाएगा क्षेत्र: राघव लखनपाल शर्मा

पूर्व सांसद ने शहीद फरमान त्यागी के पिता से बातचीत की और उन्हें हर संभव सहायता का भी भरोसा दिया। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि शहीद फरमान त्यागी के परिवार पर जो दुख का ...

By INA News Desk
Feb 9, 2025 - 23:27
46 Views
Deoband News: शहीद फरमान त्यागी के योगदान को नहीं भूल पाएगा क्षेत्र: राघव लखनपाल शर्मा
Advertisement
Advertisement

शनिवार को गंझेडी गांव पहुंचे पूर्व सांसद राघव लखनपाल, परिवार के लोगों से की बातचीत,पुष्प अर्पित किए

By INA News Deoband.

देवबंद: पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने शनिवार को गंझेड़ी गांव पहुंचकर शहीद फरमान त्यागी के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना प्रकट की। इस दौरान पूर्व सांसद ने शहीद फरमान त्यागी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। शनिवार को गंझेडी गांव पहुंचे पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने प्रदेश के बाराबंकी जनपद में हादसे में शहीद हुए फरमान त्यागी त्यागी को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार के लोगों से मुलाकात की। पूर्व सांसद ने कहा शहीद फरमान त्यागी का बलिदान क्षेत्र की जनता कभी भुला नहीं पाएगी। वह युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे और रहेंगे।

Also Read: Mussoorie News: अन्तर्राज्यीय छात्र जीवन दर्शन यात्रा पर आये पूर्वोत्तर के छात्रों का मसूरी (Mussoorie) में हुआ आत्मीय स्वागत

पूर्व सांसद ने शहीद फरमान त्यागी के पिता से बातचीत की और उन्हें हर संभव सहायता का भी भरोसा दिया। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि शहीद फरमान त्यागी के परिवार पर जो दुख का पहाड़ टूटा है उसमें पूरा क्षेत्र उनके साथ खड़ा है। हम सबके बीच से फरमान का चले जाना बहुत ही दुखद और असहनीय पीड़ा है। इस मौके पर गुलशेर त्यागी, श्यामवीर त्यागी, वाजिद त्यागी, जाकिर त्यागी, मुकेश त्यागी,अनिरुद्ध शर्मा, रामनाथ धीमान आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement