Deoband News: किसी भी वर्ग के लिए चाहे वह बहुसंख्यक हो या अल्पसंख्यक, एक मजबूत संगठनात्मक ढांचा अपरिहार्य है- मदनी
मौलाना महमूद मदनी ने नई दिल्ली स्थित जमीयत मुख्यालय पर हुए कार्यक्रम में एप लॉन्च किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जमीयत बदलती परिस्थितियों में और अधिक दृढ़ संकल्पि...

जमीयत बदलती परिस्थितियों में और अधिक दृढ़ संकल्पित है और उसके उत्साह में बढ़ोतरी हुई है- मदनी
By INA News Deoband.
देवबंद: जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने मंगलवार को नया सदस्यता एप लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि किसी भी वर्ग के लिए चाहे वह बहुसंख्यक हो या अल्पसंख्यक, एक मजबूत संगठनात्मक ढांचा अपरिहार्य है। संगठन का प्राथमिक उद्देश्य केवल अपनी पहचान की रक्षा करना ही नहीं, बल्कि भविष्य के लिए मार्ग निर्धारित कर उसे साकार करना भी है।
Also Read: Deoband News: मेडिकल कॉलेजों में धूमधाम से मनाया गया नेशनल यूनानी-डे
मौलाना महमूद मदनी ने नई दिल्ली स्थित जमीयत मुख्यालय पर हुए कार्यक्रम में एप लॉन्च किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जमीयत बदलती परिस्थितियों में और अधिक दृढ़ संकल्पित है और उसके उत्साह में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही इससे संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाया जा सकेगा। 11000 स्थानीय इकाइयां बनाने का लक्ष्य रखा गया है। मदनी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि केवल वही वर्ग सफलता प्राप्त करता है जो अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए व्यवस्थित रूप से काम करता है।
परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, साहस और दृढ़ता ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान पर अमल करना और सभी वर्गों के समान अधिकारों की रक्षा प्रत्येक नागरिक का सांवैधानिक अधिकार है। आशंकाएं और अपेक्षाएं जीवन का हिस्सा हैं। हमें हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। हमने सोच-समझ कर इस देश को अपनी मातृभूमि के रूप में चुना है, यह किसी गलती या चूक का परिणाम नहीं है। कहा कि हम यह आशा करते हैं कि केंद्र हो या राज्य सरकार सभी के साथ न्याय और समानता हो। सम्मान और गरिमा की सुरक्षा हो और किसी भी समुदाय या वर्ग की श्रेठता को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा।
What's Your Reaction?






