Deoband News: वैलेंटाइन डे मनाना इस्लामी तहज़ीब के खिलाफ: क़ारी इसहाक़ गोरा
मौलाना साहब ने समझाया कि इस्लाम ने हर इंसान को साफ-सुथरी और नैतिक ज़िंदगी गुज़ारने का हुक्म दिया है। ऐसी रस्में और त्योहार जिनमें फिजूलखर्ची, नैतिक गिरावट, या गैर-जरू...
By INA News Deoband.
देवबंद: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध देवबंदी उलामा मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने मुसलमानों को यह हिदायत दी है कि वे गैर-इस्लामी रस्मों और त्योहारों से दूर रहें। खासतौर पर उन्होंने वालेंटाइन डे जैसी रस्मों का ज़िक्र करते हुए कहा कि यह इस्लाम के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है और इनका इस्लामी संस्कृति से कोई ताल्लुक़ नहीं है।
मौलाना साहब ने समझाया कि इस्लाम ने हर इंसान को साफ-सुथरी और नैतिक ज़िंदगी गुज़ारने का हुक्म दिया है। ऐसी रस्में और त्योहार जिनमें फिजूलखर्ची, नैतिक गिरावट, या गैर-जरूरी मेल-जोल को बढ़ावा दिया जाता है, उन्हें अपनाना मुसलमानों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह दिन पश्चिमी सभ्यता की देन है, जिसमें अक्सर ऐसी हरकतें होती हैं जो इस्लाम के आदर्शों के खिलाफ हैं।
Also Read: Agra News: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष CMO से नाराज, कहा- जब भी बुलाओ वो आते नहीं
उन्होंने क़ुरआन और हदीस का हवाला देते हुए कहा कि मुसलमानों को अपने तौर-तरीकों और रहन-सहन में इस्लामी संस्कृति को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस्लाम अपने मानने वालों को आपसी मोहब्बत, रहमदिली और सम्मान की शिक्षा देता है, लेकिन यह सब साफ और पाक रिश्तों में होना चाहिए।
मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने माता-पिता और समाज के बुज़ुर्गों को भी यह हिदायत दी कि वे बच्चों की सही तालीम और परवरिश पर ध्यान दें ताकि वे किसी भी ऐसे रास्ते पर न जाएं जो उनकी दीनी और दुनियावी ज़िंदगी के लिए नुकसानदेह हो। उन्होंने कहा कि समाज की बर्बादी का बड़ा कारण यही है कि युवा वर्ग पश्चिमी सभ्यता से प्रभावित होकर अपनी असल तहज़ीब और मज़हबी मूल्यों को भूल रहा है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि इस्लाम हमें अपनी ज़िंदगी के हर पहलू में पवित्रता और शालीनता बरतने की हिदायत देता है। ऐसी रस्मों से बचना ही दीनी और दुनियावी कामयाबी की कुंजी है। उन्होंने आखिर में कहा कि मुसलमानों को चाहिए कि वे अपने त्योहारों और रस्मों को इस्लामी ढंग से मनाएं और अपने मज़हब की हदों में रहते हुए खुशी और मोहब्बत का इज़हार करें।
What's Your Reaction?











