Agra News: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष CMO से नाराज, कहा- जब भी बुलाओ वो आते नहीं
कहा कि अव्यवस्थाओं में कहीं न कहीं CMO साहब का रोल है जो वो इन चीजों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जो डॉक्टर यहां मिले वो काम मिलते मिले लेकिन कई सारे डॉक्टर यहां नहीं मिले। जिन डॉक्टरों की...

By INA News Agra.
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान (Babita Chauhan) गुरूवार को महिला चिकित्सालय लेडीलॉयल का निरीक्षण करने के लिए पहुंची। उन्हें यहां चारों तरफ अव्यवस्थाएं मिलीं। इससे वो नाराज दिखीं। उन्होंने कहा कि जितना बड़ा अस्पताल है लेकिन यहां उस हिसाब से डॉक्टर नहीं हैं। आयोग की अध्यक्ष CMO को लेकर भी नाराज दिखीं। उन्होंने कहा कि जब भी उनको बुलाओ वो नहीं आते हैं। अक्सर अनुपस्थित ही रहते हैं। गुरूवार को भी उनको बुलाया गया लेकिन CMO ने तबीयत खराब होने का हवाला दिया।
उन्होंने कहा कि अव्यवस्थाओं में कहीं न कहीं CMO साहब का रोल है जो वो इन चीजों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जो डॉक्टर यहां मिले वो काम मिलते मिले लेकिन कई सारे डॉक्टर यहां नहीं मिले। जिन डॉक्टरों की सुबह की ड्यूटी है वो शाम को आ रहे हैं और शाम वाले डॉक्टर आ रहे हैं या नहीं पता नहीं।।उन्होंने कहा कि बाथरूम देखा तो वो बिल्कुल घटिया किस्म के थे बिल्कुल कबाड़ टाइप के। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस स्वास्थ्य पर है और वो भी महिलाओं को लेकर, इतनी सुविधाओं के बाद भी उनका उपयोग नहीं हो रहा है तो यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
Also Read: Gorakhpur News: जगद्गुरु शंकराचार्य के साथ CM योगी ने किया विशिष्ट हवन
उन्होंने कहा कि कई सारी शिकायतें उनके पास इस अस्पताल की आई थीं जिसके कारण वो यहां निरीक्षण के लिए पहुंची लेकिन यहां समस्याओं का अंबार मिला। उन्होंने रिपोर्ट बनाकर देने के लिए कहा है। आगरा के CMO बुलाने पर भी नहीं आते हैं, लेडीलॉयल पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान (Babita Chauhan) को चारों तरफ अव्यवस्थाएं ही मिलीं।
CMO को बुलाया तो उन्होंने कहा- तबीयत ठीक नहीं है। उन्होंने मीडिया को बताया कि निरीक्षण के दौरान कई डॉक्टर यहां नहीं मिले। जिन डॉक्टरों की सुबह की ड्यूटी है वो शाम को आ रहे हैं और शाम वाले डॉक्टर आ रहे हैं या नहीं पता नहीं। उन्होंने कहा कि बाथरूम देखा तो वो बिल्कुल घटिया किस्म के थे बिल्कुल कबाड़ टाइप के। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस स्वास्थ्य पर है और वो भी महिलाओं को लेकर, इतनी सुविधाओं के बाद भी उनका उपयोग नहीं हो रहा है तो यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कई सारी शिकायतें उनके पास इस अस्पताल की आई थीं जिसके कारण वो यहां निरीक्षण के लिए पहुंची लेकिन यहां समस्याओं का अंबार मिला। उन्होंने रिपोर्ट बनाकर देने के लिए कहा है।
What's Your Reaction?






