Hardoi News: एसपी ने विवेचकों की बैठक ली, न्यायालय के आदेशों का पालन कर निराकरण करने के निर्देश दिए

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कोतवाली शहर क्षेत्रांतर्गत नुमाइश मेला का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा

Feb 18, 2025 - 21:53
 0  79
Hardoi News: एसपी ने विवेचकों की बैठक ली, न्यायालय के आदेशों का पालन कर निराकरण करने के निर्देश दिए

By INA News Hardoi.

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कोतवाली शहर के समस्त विवेचको द्वारा की जा रही विवेचनाओं का अर्दली रूम किया। जिस दौरान एसपी ने समस्त विवेचको को न्यायालय के आदेश-निर्देश का अनुपालन करते हुए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण विवेचना निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।मंगलवार को पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कोतवाली शहर क्षेत्रांतर्गत नुमाइश मेला का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनपद में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को अक्षुण बनाए रखने के दृष्टिगत कोतवाली शहर क्षेत्रांतर्गत पैदल गस्त कर आमजनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।जनपद हरदोई के शहरी क्षेत्र में चल रहे ई-रिक्शा पर स्पीड लिमिट, बिना फिटनेश/ बीमा/ड्राइविंग लाइसेंस, मोडिफाइड साइलेंसर एवं नाबालिक वाहन चालकों के विरूद्ध अभियान चलाये गया और नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

  • अवैध बंदूक व कारतूस के साथ गिरफ्तार

मंगलवार को थाना मल्लावां पुलिस द्वारा विधि विरुद्ध शस्त्र परिवहन करने के संबंध में अभियुक्त पिंकल सिंह पुत्र अवनेन्द्र सिंह निवासी ग्राम खम्भौली थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव को 01 बंदूक 12 बोर व 02 जिंदा कारतूस 12 बोर सहित गिरफ्तार किया गया।जिसके संबंध में थाना मल्लावां पर मु0अ0सं0 43/25 धारा 3/25/30 शस्त्र अधिनियम बनाम पिंकल सिंह पुत्र अवनेन्द्र सिंह उपरोक्त पंजीकृत किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow