Hathras News: 22वें स्थापना दिवस पर वक्ताओं ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को बताया समय की पुकार

बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज शर्मा ने जिला संगठन की गुण-दोष के आधार समीक्षा कर जिले में सदस्यता अभियान चलाये जाने पर जोर दिया।

Oct 27, 2024 - 23:17
Oct 27, 2024 - 23:30
 0  49
Hathras News: 22वें स्थापना दिवस पर वक्ताओं ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को बताया समय की पुकार
22 वां स्थापना दिवस मनाते सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारी 



सुभासपा गरीबों शोषितों व सर्व समाज की पार्टी: पंकज

Hathras News INA.

शोषितों के उत्थान और दलितों के हितार्थ कार्य करने के अलावा सर्व समाज के सम्मान विकास और सौहार्द के लिए आज के ही दिन 21 वर्ष पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभासपा वह कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ओमप्रकाश राजभर ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के रूप में एक बदलाव का बीज रोपित किया था। यह उद्गार हाथरस के आगरा रोड स्थित सोहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कैंप कार्यालय पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को संबोधित हुए वरिष्ठ अधिवक्ता संजय केशव दीक्षित ने व्यक्त किये। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज शर्मा ने जिला संगठन की गुण-दोष के आधार समीक्षा कर जिले में सदस्यता अभियान चलाये जाने पर जोर दिया।

Also Read: Hathras News: धूमधाम से निकाली वाल्मीकि शोभायात्रा, सभासद अजय राज ने किया जोरदार स्वागत, प्रसादी वितरित की

जबकि यूपी पं० के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अंकुर दीक्षित ने जनाधार पर जोर देते हुये कहा कि पार्टी का पूर्वांचल व मध्यांचल में अच्छा माहौल बन रहा है। कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष मोहित उपाध्याय ने भी संबोधित कर संगठनात्मक गतिविधियों को धरातल पर लाने के लिए जोर दिया। संचालन जिला अध्यक्षत मोनू सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंकज शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष व मंत्री प्रतिनिधि हाथरस, अंकुर दीक्षित प्रदेश अध्यक्ष व्यापर प्रकोष्ठ पं०, संजय केशव दीक्षित प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम विधि प्रकोष्ठ, मोनू सिंह जिला अध्यक्ष हाथरस, मंडल अध्यक्ष मोहित उपाध्याय, सचिन कौशिक संगठन मंत्री, महावीर गोला प्रदेश सचिव पश्चिम, ऋषभ शर्मा जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, रमाशंकर शर्मा सदस्यता प्रभारी, मोहन तोमर जिला उपाध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow