Hathras News: धूमधाम से निकाली वाल्मीकि शोभायात्रा, सभासद अजय राज ने किया जोरदार स्वागत, प्रसादी वितरित की

शोभायात्रा का किला गेट पर सभासद अजय राज के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में उप जिलाधिकारी नीरज शर्मा नें वाल्मीकि की छवि चित्र पर माल्यार्पण कर किया था

Oct 27, 2024 - 23:13
 0  38
Hathras News: धूमधाम से निकाली वाल्मीकि शोभायात्रा, सभासद अजय राज ने किया जोरदार स्वागत, प्रसादी वितरित की
संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारम्भ करते सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, सदर विधायक अंजुला माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय

Hathras News INA.

वाल्मीकि शोभायात्रा धूमधाम केे साथ निकाली गई। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से कई थानों की पुलिस मौजूद रही। शहर के आगरा रोड मोहल्ला माइयान स्थित बाबा छप्पन नाथ मंदिर से अध्यक्ष शुभम खरे, महामंत्री अनिकेत, कोषाध्यक्ष विशाल चौहान, उपाध्यक्ष अंकित करोतिया के नेतृत्व में निकाली गयी शोभायात्रा का मुख्य अतिथि सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, सदर विधायक अंजुला माहौर भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय नें संयुक्त रूप से भगवान महर्षि वाल्मीकि की आरती व पूजा अर्चना कर विधिवत फीता काटकर शुभारम्भ किया। शोभायात्रा आगरा रोड बस स्टैंड से शुरू होकर बाबा बालक दास मंदिर पर समाप्त हुई थी।

Also Read: दीपोत्सव 2024: 80 हजार दीपों से बना स्वास्तिक पूरे विश्व को देगा शुभता का संदेश

शोभायात्रा का किला गेट पर सभासद अजय राज के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में उप जिलाधिकारी नीरज शर्मा नें वाल्मीकि की छवि चित्र पर माल्यार्पण कर किया था, सभासद अजय राज ने एसडीएम सदर नीरज शर्मा, क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कृष्ण नारायण, सब इंस्पेक्टर ममता चौधरी सहित सभी झांकी संरक्षक, मेला कमेटी पदाधिकारी, समाज सेवियों का पटका व भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा देकर स्वागत किया और डोले मे सवार भगवान वाल्मीकि की आरती उतारकर प्रसादी वितरित की थी। शोभायात्रा मे प्रभारी मनोज मलिक, राजू पाथरे, अर्जुन, संदीप, अमरदीप, दिलीप कुमार, राज कुमार डब्बू, हृदेश चौटाला, वीरू एटा, बिल्लू चौहान,समाजसेवी ब्रज लाल चौहान, सफाई अध्यक्ष उमेश चंचल, जॉनी राज, बॉबी चौहान, बबलू हसमुख, हीरालाल हितेषी, बद्री चौहान, राजकुमार राजू, रिंकू रॉकेट,जमुना प्रसाद, होरीलाल, राजपूत, सौरव वाल्मीकि, विकास डीजे, नीरज चौहान, जॉनी सोहन लाल राजीव राज, मनीष टेंनी, साजन रुपेश साहिल, नरेश बेनवाल, मोंटू, हर्ष, जीतेन्द्र टिंटू चौहान, आदेश कुमार गुलाबों आदि के अलावा सेकड़ों लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow