Hathras: संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पालिका अध्यक्ष ने कराया एंटी लार्वा स्प्रे का छिड़काव

कहा कि संचारी रोगों के प्रति जागरूकता ही बचाव है हमें अपने आसपास साफ सफाई रखनी चाहिए तथा कूलर की टंकी गमले  तथा अन्य जगहों पर पानी स्टोर ना होने दे, साथी पालिका द्वारा भी एंटी लार्वा स्प्रे कर व फागिंग कर इन्हें नियंत्रित करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है

By INA News Desk
Oct 23, 2024 - 00:24
45 Views
Hathras: संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पालिका अध्यक्ष ने कराया एंटी लार्वा स्प्रे का छिड़काव
एंटी लार्वा स्प्रे का छिड़काब करती  पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी साथ में  पूर्व सांसद राजेश दिवाकर 
Advertisement
Advertisement

Hathras News INA.

शहर में संचारी रोगों के नियंत्रण हेतु नगर पालिका द्वारा पूरे प्रयास किया जा रहे हैं प्रत्येक वार्ड में रोस्टर बनाकर फागिंग हुआ एंटी लार्वा स्प्रे का कार्य कराया जा रहा है इसी क्रम में पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने मुरसान गेट, मोतीराम गेस्ट हाउस तथा वसुंधरा एंक्लेव में एंटी लार्वा स्प्रे के कार्य को स्वयं अपनी उपस्थिति में कराया पालिका अध्यक्ष के पति व पूर्व सांसद राजेश दिवाकर भी इस अवसर पर मौजूद रहे पालिका अध्यक्ष ने स्थानीय निवासियों को भी संचारी रोग नियंत्रण हेतु जागृत किया उन्होंने कहा कि संचारी रोगों के प्रति जागरूकता ही बचाव है हमें अपने आसपास साफ सफाई रखनी चाहिए तथा कूलर की टंकी गमले  तथा अन्य जगहों पर पानी स्टोर ना होने दे, साथी पालिका द्वारा भी एंटी लार्वा स्प्रे कर व फागिंग कर इन्हें नियंत्रित करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है इस अवसर पर उपस्थित लोगों में सफाई निरीक्षक ओम प्रकाश डीपीएम मनीष अग्रवाल विपुल गौड़,मिलान अग्निहोत्री,शशिकांत, रवि, सोनू, अमित ठाकुर, गौरव, नवीन,मुकेश तथा अन्य लोग उपस्थित रहे|

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement