Hathras: बागला कॉलेज के छात्र आकाश सिंह को मिली यूजीसी नेट में सफलता

आकाश सिंह कस्बा सादाबाद के गांव कूपा के निवासी हैं और उनके पिता(रघुवीर सिंह)  उ प्र पुलिस में सेवारत हैं।

Oct 23, 2024 - 00:25
37 Views
Hathras: बागला कॉलेज के छात्र आकाश सिंह को मिली यूजीसी नेट में सफलता
छात्र आकाश सिंह

Hathras News INA.

शहर के बागला कॉलेज के हिंदी विभाग के छात्र आकाश सिंह ने परास्नातक (हिंदी) में अध्यनरत रहते हुए अपने प्रथम प्रयास में बिना किसी कोचिंग के यूजीसी नेट(राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) में सफलता प्राप्त की है। जिससे वह असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा हेतु योग्य अभ्यार्थी हो गए हैं। आपको बता दें कि आकाश सिंह कस्बा सादाबाद के गांव कूपा के निवासी हैं और उनके पिता(रघुवीर सिंह)  उ प्र पुलिस में सेवारत हैं। आकाश ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों विशेष तौर पर प्रो. सुनन्दा महाजन, प्रो. चन्द्रशेखर रावल, डॉ. धर्मेन्द्र कुमार सिंह, डाॅ. एमपी सिंह एवं श्री बृजेश सिंह कुशवाहा को दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow