Hathras: सासनी पुलिस व एसओजी टीम ने पशु चोरों से हुई मुठभेड़, दो पशु चोर घायल
चोरी की घटनाओं का अनावरण करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु थाना प्रभारी सासनी को निर्देशित किया गया तथा एसओजी टीम को भी लगाया गया था।
मुठभेड़ के दौरान चार अन्य साथियों को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा, कारतूस, चाकू, रस्सा व एक मोटरसाईकिल व नगदी बरामद
Hathras News INA.
मुनेश पुत्र कुंवरपाल निवासी ग्राम खेडा फिरोजपुर थाना सासनी द्वारा थाना सासनी पर सूचना दी कि दस अक्टूबर की रात्रि में अज्ञात चोरो द्वारा उसकी तथा पडोसी महिपाल व मुकेश की भैंस खोलकर ले गये है। उक्त घटना के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सासनी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में टीमों का गठन कर पशु चोरी की घटनाओं का अनावरण करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु थाना प्रभारी सासनी को निर्देशित किया गया तथा एसओजी टीम को भी लगाया गया था। जिसके क्रम में गठित टीमों के कठिन परिश्रम व अथक प्रयासोपरान्त धरातलीय साक्ष्य, टेक्निकल एड व प्राप्त अन्य लाभप्रद सूचनाओं के संकलन से थाना सासनी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्रान्तर्गत हुई पशु चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए बीती रात को नानऊ रोड में कौमरी बम्बा के पास थाना सासनी पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में पशु चोरों से हुई पुलिस मुठभेड के उपरान्त आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में दो अभियुक्त मुकीम उर्फ चूहा व अरमान उर्फ फरमान घायल/गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। तथा पुलिस द्वारा घटना में शामिल कांबिंग के दौरान अभियुक्त मुकीम उर्फ चूहा व अरमान उर्फ फरमान के अन्य चार साथी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तगणो के कब्जे से दो अवैध तमंचा, तीन खोखा कारतूस , दो जिंदा कारतूस , दो चाकू व दो रस्सा व एक मोटर साईकिल बरामद हुए है। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सासनी द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जिनके पूरे नाम पते मुकीम उर्फ चूहा पुत्र बक्शी खाँ निवासी मेवाली थाना हाथरस जंक्शन, अरमान उर्फ फरमान पुत्र बाबू खाँ निवासी मेवली थाना हाथरस जंक्शन, बैंगन उर्फ कप्तान पुत्र मुकुट सिंह निवासी नगला बारी खान थाना बरहन, तिलक पुत्र गोपीराम निवासी नगला बिहारी जनपद आगर. शशि पुत्र तिलक निवासी नगला बिहारी थाना बरहन जनपद आगरा, भुल्लन उर्फ आसिफ पुत्र लाल खा निवासी नौरंगाबाद थाना सि0राऊ जनपद हाथरस।अभियुक्त गण शातिर किस्म के अपराधी है, जो जनपद हाथऱस के अतिरिक्त अन्य जनपदो में घटनाऐ कारित की गयी है। अभियुक्त मुकीम उर्फ चूहा के विरुद्ध चोरी, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, गैंगस्टर एक्ट आदि संगीन धाराओं में करीब डेढ दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है तथा अरमान उर्फ फरमान थाना हाथरस जंक्शन में हुई पशु चोरी की घटना में वांछित भी चल रहा था। गिरफ्तार अन्य अभियुक्त गण भी पूर्व में जेल जा चुके है , जिनके विरुद्द अभियोग पंजीकृत है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है। अभियुक्तगणो द्वारा पूछताछ में पूर्व में भी पशु चोरी की घटना कारित करना बताया गया है, अभियुक्त गणों से विस्तृत पूछताछ करते हुये अग्रेत्तर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के नाम.प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह थाना सासनी , प्रभारी एसओजी गिरीश चन्द्र गौतम मय एसओजी टीम जनपद हाथरस है।
What's Your Reaction?











