Hathras : वरिष्ठ साहित्यकार देवेश सिसोदिया को मुरादाबाद में सम्मानित किया जाएगा

अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला मंच द्वारा अपने 38वें वार्षिक समारोह में देवेश सिसोदिया को संस्कृति, साहित्य, शिक्षा और ललित कलाओं के विका

Dec 30, 2025 - 23:28
37 Views
Hathras : वरिष्ठ साहित्यकार देवेश सिसोदिया को मुरादाबाद में सम्मानित किया जाएगा
देवेश सिसोदिया

हाथरस। स्थानीय कवि और वरिष्ठ साहित्यकार देवेश सिसोदिया को मुरादाबाद में एक अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा सम्मानित किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला मंच द्वारा अपने 38वें वार्षिक समारोह में देवेश सिसोदिया को संस्कृति, साहित्य, शिक्षा और ललित कलाओं के विकास तथा मानवीय मूल्यों के संवर्धन में किए गए सृजनात्मक कार्यों के लिए 'साहित्य वारिधि आचार्य महेंद्र सागर प्रचण्डिया स्मृति सम्मान' से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उन्हें 'सजल गौरव' की उपाधि से अलंकृत किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में देश के प्रमुख साहित्यकार हिस्सा लेंगे। देवेश सिसोदिया हाथरस के सिकंदराराव से जुड़े हैं और पहले भी विभिन्न साहित्यिक सम्मानों से नवाजे जा चुके हैं। यह सम्मान उनके निरंतर साहित्यिक योगदान को मान्यता देता है।

Also Click : 'मुझे रेप-हत्या की धमकियाँ मिलती हैं, सिर्फ बेटी होने के कारण', इशिता सेंगर का खुला पत्र, उन्नाव रेप केस पर SC के फैसले के बाद कुलदीप सेंगर की बेटी ने दर्द बयां किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow