Hathras : सिकंदराराव प्रेस क्लब की बैठक में तहसील स्तरीय पत्रकार सम्मेलन के लिए संयोजक नियुक्त
अध्यक्षीय संबोधन में विनय चतुर्वेदी ने कहा कि पत्रकार सम्मेलन हर साल सभी पत्रकारों को एक मंच पर लाता है। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी पत्रकारों को आयो
हाथरस। सिकंदराराव प्रेस क्लब की बैठक शिशु शिक्षा मंदिर (पेड़ वाले स्कूल) में वरिष्ठ पत्रकार विनय चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 12 जनवरी को होने वाले तहसील स्तरीय पत्रकार सम्मेलन पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से संयोजक और सह-संयोजकों की नियुक्ति की गई। बैठक में मनोज कुमार सिंह जादौन को संयोजक तथा पुष्पकांत शर्मा और गौरव पचोरी को सह-संयोजक चुना गया। बैठक का संचालन वरिष्ठ पत्रकार संदीप पुंढीर ने किया। इस दौरान संयोजक और सह-संयोजकों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
अध्यक्षीय संबोधन में विनय चतुर्वेदी ने कहा कि पत्रकार सम्मेलन हर साल सभी पत्रकारों को एक मंच पर लाता है। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी पत्रकारों को आयोजकों का सहयोग करना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होना चाहिए। संयोजक मनोज कुमार सिंह जादौन ने सभी पत्रकारों से सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी की अपील की। सह-संयोजक गौरव पचोरी और पुष्पकांत शर्मा ने कहा कि इस बार सम्मेलन को बेहद यादगार और सफल बनाया जाएगा।
पिछले साल के संयोजक संदीप पुंढीर और सह-संयोजक पंकज चौधरी ने पिछले सम्मेलन का विवरण दिया और इस साल के आयोजन को और भव्य बनाने का आह्वान किया। बैठक में पंकज चौधरी, सतीश अग्रवाल, पुष्पकांत शर्मा, बॉबी जाखेटिया, सुभाष यादव, सुरेश सविता, यतेंद्र सिंह, उत्कर्ष पाठक, ब्रजपाल सिंह, नीरज गुप्ता, राजा, कुरैशी, शकील शाह सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











