Hathras : हाथरस के सासनी में एनएच-93 पर रोडवेज बस और डीपीएस बस की आमने-सामने टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

घायलों में डीपीएस बस के चालक कालवेंद्र और परिचालक रोहदान सिंह शामिल हैं। रोडवेज बस में सवार 65 वर्षीय संतोषी देवी, निवासी अलीगढ़, भी गंभीर रूप से घायल हु

By INA News Desk
Dec 29, 2025 - 23:05
43 Views
Hathras : हाथरस के सासनी में एनएच-93 पर रोडवेज बस और डीपीएस बस की आमने-सामने टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
Hathras : हाथरस के सासनी में एनएच-93 पर रोडवेज बस और डीपीएस बस की आमने-सामने टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
Advertisement
Advertisement

हाथरस जिले के सासनी क्षेत्र में नेशनल हाईवे-93 पर आगरा-अलीगढ़ मार्ग के जरैया मोड़ के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां रोडवेज बस और दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की बस के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों बसों का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों में डीपीएस बस के चालक कालवेंद्र और परिचालक रोहदान सिंह शामिल हैं। रोडवेज बस में सवार 65 वर्षीय संतोषी देवी, निवासी अलीगढ़, भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। संतोषी देवी अलीगढ़ से आगरा एक शादी समारोह में जाने के लिए बस में सवार थीं।

जानकारी के अनुसार डीपीएस स्कूल की बस सासनी से अलीगढ़ की ओर जा रही थी, जबकि रोडवेज बस अलीगढ़ से आगरा की ओर आ रही थी। जरैया मोड़ पर दोनों बसों में तेज टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, जिससे हाईवे पर कुछ समय तक यातायात बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से यातायात सुचारु किया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Also Click : Lucknow : CM योगी ने 'पुलिस मंथन-2025' के समापन पर 16 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement