Hardoi: हरदोई में वृहद रोजगार मेला: 43 कंपनियों ने लिए साक्षात्कार, चयनित युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र. 

प्रधानमंत्री Narendra Modi व मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के मार्गदर्शन में संचालित उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षित युवाओं

Mar 14, 2026 - 21:00
64 Views
Hardoi: हरदोई में वृहद रोजगार मेला: 43 कंपनियों ने लिए साक्षात्कार, चयनित युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र. 
हरदोई में वृहद रोजगार मेला: 43 कंपनियों ने लिए साक्षात्कार, चयनित युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र. 

हरदोई। प्रधानमंत्री Narendra Modi व मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के मार्गदर्शन में संचालित उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हरदोई में वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरदोई प्रेमावती पीके वर्मा ने रोजगार मेले का शुभारम्भ किया। इसके उपरांत उन्होंने सेवा प्रदाता संस्थाओं व उद्यमियों द्वारा परिसर में स्थापित विभिन्न स्टालों का निरीक्षण भी किया।

रोजगार मेले में कुल 43 कंपनियों द्वारा लगभग तीन हजार रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए गए। कंपनियों द्वारा निर्धारित अर्हताएं पूर्ण करने वाले चयनित अभ्यर्थियों को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, कार्यक्रम संयोजक जिला सेवायोजन अधिकारी रामवीर सिंह, विधायक प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी व कार्यक्रम संचालक मनीष मिश्रा सहित प्रशासनिक अधिकारी, सेवा प्रदाता संस्थाएं तथा बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

Also Read- विपक्ष का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव, भेदभावपूर्ण व्यवहार और मतदाता वंचन के आरोप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow