Hardoi: हरियावां के सुमई कुरसेली में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह, मंत्री नितिन अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि। 

विकास खंड परिसर हरियावां के ग्राम सुमई कुरसेली मे राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल व् अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती

Mar 14, 2026 - 20:43
56 Views
Hardoi: हरियावां के सुमई कुरसेली में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह, मंत्री नितिन अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि। 
हरियावां के सुमई कुरसेली में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह, मंत्री नितिन अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि। 

हरदोई। विकास खंड परिसर हरियावां के ग्राम सुमई कुरसेली मे राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल व् अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती की उपस्थिति मे परस्पर प्रेम व् भाईचारे के भाव से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर कार्यक्रम आयोजक गण ने मंचासीन अतिथियों का पुष्पगुच्छ व् स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया। 

समारोह मे उपस्थित क्षेत्रवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की शुभकामनाएँ देते हुए मुख्य अतिथि राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। यह त्योहार समाज में व्याप्त भेदभाव को मिटाकर सभी को एक सूत्र में जोड़ने का संदेश देता है। विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष प्रेमावती ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए होली के पावन पर्व पर परस्पर प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

इसी क्रम मे राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल व् अध्यक्ष प्रेमावती ने ग्राम पंचायत सुमई कुरसेली की विभिन्न लोक कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास कर, क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। होली मिलन समारोह मे प्रमुख रुप से मंडल अध्यक्ष हरियावां मुकेश गुप्ता, अध्यक्ष क्रय विक्रय समिति सुशील अवस्थी छोटे महाराज, वरिष्ठ भाजपा नेता विपिन सिंह सुमई, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजीव सिंह टेनी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकिशोर कटियार, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शशांक सिंह, ग्राम प्रधान कुरसेली रामसेवक वर्मा व् जिला सह संयोजक पत्रिका विभाग आशुतोष आज़ाद सहित भाजपा पदाधिकारी, ग्राम प्रधान गण, सदस्यगण क्षेत्र पंचायत एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता तथा भारी संख्या में स्थानीय क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की।

Also Read- Lucknow: विकास और औद्योगिक प्रगति की नई ऊंचाईयों को छू रहा नए भारत का नया उत्तर प्रदेश- नन्दी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow