Hardoi: हरदोई में भाजपा की अहम बैठक, प्रशिक्षण महाभियान को सफल बनाने का संकल्प। 

भारतीय जनता पार्टी के मंडलवार चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत अवध क्षेत्र के महामंत्री एवं

Mar 14, 2026 - 20:28
37 Views
Hardoi: हरदोई में भाजपा की अहम बैठक, प्रशिक्षण महाभियान को सफल बनाने का संकल्प। 
हरदोई में भाजपा की अहम बैठक, प्रशिक्षण महाभियान को सफल बनाने का संकल्प। 

हरदोई। भारतीय जनता पार्टी के मंडलवार चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत अवध क्षेत्र के महामंत्री एवं प्रशिक्षण अभियान संयोजक विजय प्रताप सिंह ने भाजपा जिला कार्यालय में समीक्षा बैठक की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने की। बैठक में जिला पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षण अभियान संचालन टीम के साथ प्रशिक्षण वर्गों की प्रगति, व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों की गुणवत्ता पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए विजय प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है और कार्यकर्ताओं के वैचारिक, बौद्धिक तथा संगठनात्मक विकास के लिए प्रशिक्षण वर्ग अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और संगठन की कार्यपद्धति को कार्यकर्ताओं तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण महाभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि दो दिवसीय और सात सत्रों में आयोजित होने वाले इन प्रशिक्षण वर्गों की व्यवस्थाएं उच्च गुणवत्ता की हों तथा कार्यक्रम अनुशासित और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराए जाएं। साथ ही प्रशिक्षण सत्रों में प्रस्तुत किए जाने वाले विषयों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, नीतियों और कार्यपद्धति की गहन जानकारी प्राप्त हो सके।

जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनके माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, इतिहास, विचारधारा और जनसेवा के उद्देश्यों के बारे में विस्तृत जानकारी मिलती है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी मंडलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए जा रहे हैं और कार्यकर्ताओं में इसके प्रति उत्साह भी देखने को मिल रहा है।

उन्होंने सभी जिला पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षण अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराएं, जिससे अधिक से अधिक कार्यकर्ता लाभान्वित हो सकें और संगठन को और अधिक मजबूती मिल सके।

बैठक में जिला पदाधिकारी, प्रशिक्षण अभियान से जुड़े पदाधिकारी एवं संचालन टीम के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने प्रशिक्षण महाभियान को सफल बनाने के लिए समन्वय और सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Also Read- विपक्ष का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव, भेदभावपूर्ण व्यवहार और मतदाता वंचन के आरोप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow