Hardoi: TET अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का आंदोलन तेज, 13 अप्रैल को निकाला जाएगा विशाल मशाल जुलूस।

अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वाधान में शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष आलोक

Mar 14, 2026 - 20:13
49 Views
Hardoi: TET अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का आंदोलन तेज, 13 अप्रैल को निकाला जाएगा विशाल मशाल जुलूस।
TET अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का आंदोलन तेज, 13 अप्रैल को निकाला जाएगा विशाल मशाल जुलूस।

Hardoi: अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वाधान में शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष आलोक मिश्रा द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि टेट अनिवार्यता के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन के प्रथम चरण के तहत “शिक्षक की पाती” कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। यह कार्यक्रम 9 मार्च से 14 मार्च तक चलाया गया।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले भारत की माननीय राष्ट्रपति महोदया, माननीय मुख्य न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय, माननीय प्रधानमंत्री तथा नेता प्रतिपक्ष को लगभग 3000 पोस्टकार्ड और करीब 15000 ई-मेल भेजे गए।

आलोक मिश्रा ने बताया कि आंदोलन के द्वितीय चरण में 13 अप्रैल को एक विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगा। इस मशाल जुलूस में जनपद के हजारों शिक्षक प्रतिभाग करेंगे।

अटेवा के जिला अध्यक्ष जैनुल खान ने कहा कि आरटीई एक्ट 2009 के तहत 23 अगस्त 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों ने उस समय एनसीटीई द्वारा निर्धारित सभी योग्यताएं पूरी की थीं। ऐसे में 20-25 वर्षों की सेवा के बाद उन्हें अपने बच्चों की उम्र के अभ्यर्थियों के साथ परीक्षा देने के लिए बाध्य करना तर्कसंगत नहीं है।

उन्होंने बताया कि इस आंदोलन में सहयोगी संगठनों के रूप में अटेवा, टीएससीटी, बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन सहित अन्य संगठन भी शामिल हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री एम.पी. सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनुराग पाण्डेय, जिला संयुक्त मंत्री आशीष दीक्षित, ब्लॉक अध्यक्ष बावन अभिषेक गुप्ता, टीएससीटी के शरीफुद्दीन सहित विभिन्न सहयोगी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Also Read- Hardoi: भाजपा विधायक श्याम प्रकाश का बड़ा बयान: अफसरशाही बेलगाम, विकास कार्यों की होगी शिकायत।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow