Hathras : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सासनी की बैठक में नई कार्यकारिणी गठित

बैठक में सर्वसम्मति से विमल महाजन को फिर से तहसील अध्यक्ष, प्रशांत कुमार दीक्षित को महामंत्री, मनोज वार्ष्णेय को उपाध्यक्ष, गौरव दीक्षित को मंत्री, सुनील शर्मा

Dec 30, 2025 - 23:36
 0  22
Hathras : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सासनी की बैठक में नई कार्यकारिणी गठित
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी सदस्य

हाथरस। ग्रामीण पत्रकारों के हितों के लिए काम करने वाले संगठन ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की सासनी तहसील इकाई की महत्वपूर्ण बैठक तहसील कार्यालय में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, विस्तार करने और पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। साथ ही सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शम्भूनाथ पुरोहित ने की। बैठक की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर और पुष्प अर्पित करके हुई। इसके बाद शम्भूनाथ पुरोहित और वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण बिहारी शर्मा की देखरेख में लोकतांत्रिक तरीके से पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। ग्रामीण क्षेत्र में काम करने वाले पत्रकारों को संगठित होकर अपनी आवाज मजबूत करनी होगी। बैठक में सर्वसम्मति से विमल महाजन को फिर से तहसील अध्यक्ष, प्रशांत कुमार दीक्षित को महामंत्री, मनोज वार्ष्णेय को उपाध्यक्ष, गौरव दीक्षित को मंत्री, सुनील शर्मा को कोषाध्यक्ष, हिमांशु कुशवाह को प्रचार मंत्री और आविद हुसैन को संगठन मंत्री बनाया गया। सदस्यों में डॉ. सुखवीर सिंह, सत्येंद्र शर्मा दयाल, सुनील कुमार और शिवम वर्मा शामिल किए गए।

नए तहसील अध्यक्ष विमल महाजन ने सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि संगठन की जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। तहसील क्षेत्र में पत्रकारों पर किसी भी तरह का दबाव या उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन हमेशा पत्रकारों के सम्मान की रक्षा के लिए तैयार रहेगा। इस मौके पर अश्वनी कुमार, मुकेश यादव, छोटू पुरोहित सहित सासनी क्षेत्र के कई पत्रकार मौजूद रहे। उन्होंने नए पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और संगठन की एकता को और मजबूत करने पर जोर दिया।

Also Click : 'मुझे रेप-हत्या की धमकियाँ मिलती हैं, सिर्फ बेटी होने के कारण', इशिता सेंगर का खुला पत्र, उन्नाव रेप केस पर SC के फैसले के बाद कुलदीप सेंगर की बेटी ने दर्द बयां किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow