Hathras : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शिक्षक-अभिभावक बैठक हुई सफल

बैठक में शिक्षकों ने छात्रों की शैक्षिक प्रगति, परीक्षा में प्रदर्शन और सुधार के क्षेत्रों पर अभिभावकों से विस्तार से बात की। साथ ही पढ़ाई से जुड़े जरूरी सुझाव भी दिए गए। अभिभाव

Dec 30, 2025 - 23:34
28 Views
Hathras : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शिक्षक-अभिभावक बैठक हुई सफल
बैठक में उपस्थित शिक्षक व अभिभावक

हाथरस। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लेबर कॉलोनी में शिक्षक-अभिभावक बैठक (पीटीएम) का सफल आयोजन हुआ। बैठक में कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के अभिभावक पहुंचे और अपने बच्चों की उत्तर पुस्तिकाएं देखीं। कड़ाके की ठंड के बावजूद अभिभावकों की अच्छी संख्या रही, जिससे उनकी शिक्षा के प्रति जागरूकता साफ झलकी।

बैठक में शिक्षकों ने छात्रों की शैक्षिक प्रगति, परीक्षा में प्रदर्शन और सुधार के क्षेत्रों पर अभिभावकों से विस्तार से बात की। साथ ही पढ़ाई से जुड़े जरूरी सुझाव भी दिए गए। अभिभावकों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे, जिनके समाधान का आश्वासन विद्यालय प्रशासन ने दिया।

यह बैठक उप-प्रधानाचार्य सतीश कुमार सारस्वत और परीक्षा प्रमुख चिरंजीलाल के निर्देशन में हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर तालमेल बनाना तथा छात्रों के हर तरफ से विकास को बढ़ावा देना था।

Also Click : 'मुझे रेप-हत्या की धमकियाँ मिलती हैं, सिर्फ बेटी होने के कारण', इशिता सेंगर का खुला पत्र, उन्नाव रेप केस पर SC के फैसले के बाद कुलदीप सेंगर की बेटी ने दर्द बयां किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow