Hathras : एडीएचआर हाथरस की नई जिला कार्यकारिणी गठित

नई जिला कार्यकारिणी में कमलकांत दोबरावाल को जिलाध्यक्ष, शैलेंद्र सांवलिया को जिला महासचिव, अनिल अग्रवाल को जिला कोषाध्यक्ष और बाल प्रकाश वार्ष्णेय को जि

Dec 30, 2025 - 23:32
 0  40
Hathras : एडीएचआर हाथरस की नई जिला कार्यकारिणी गठित
नवगठित जिला कार्यकारिणी के सदस्य

हाथरस। मानव अधिकार हर व्यक्ति के जीवन का अहम हिस्सा है। जागरूकता से व्यक्ति अपने साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ आवाज उठा सकता है। यह बात एडीएचआर हाथरस की मासिक बैठक में कही गई, जो अलीगढ़ रोड पर एक रेस्टोरेंट में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष उपवेश कौशिक ने पारिवारिक और सेवा संबंधी व्यस्तताओं के कारण पद की जिम्मेदारी निभाने में असमर्थता जताई और इसे किसी अन्य को सौंपने का अनुरोध किया। राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने इस प्रस्ताव को स्वीकार किया। इसके बाद कमलकांत दोबरावाल को नए जिलाध्यक्ष के रूप में प्रस्तावित किया गया, जिसे सदन ने पूरी सहमति से मंजूरी दी।

नई जिला कार्यकारिणी में कमलकांत दोबरावाल को जिलाध्यक्ष, शैलेंद्र सांवलिया को जिला महासचिव, अनिल अग्रवाल को जिला कोषाध्यक्ष और बाल प्रकाश वार्ष्णेय को जिला प्रवक्ता बनाया गया। यह चुनाव राष्ट्रीय महासचिव की देखरेख में हुआ। निवर्तमान जिलाध्यक्ष उपवेश कौशिक ने अपने कार्यकाल का विवरण रखा। सदस्यों ने उनके नेतृत्व में हुए कार्यों की सराहना की और टीम के प्रयासों को प्रेरणादायक बताया। उपवेश कौशिक ने सभी का सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

नई कार्यकारिणी का दुपट्टा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा कि नई टीम पिछले अनुभवों से सीख लेते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगी। नए जिलाध्यक्ष कमलकांत दोबरावाल ने जल्द जिला और तहसील स्तर की टीमों के पुनर्गठन का वादा किया और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता जताई।

बैठक में राजेश वार्ष्णेय, कौशल किशोर गुप्ता, संजीव वार्ष्णेय, अजय गुप्ता, मनोज वार्ष्णेय, दिलीप वार्ष्णेय पेंट, केशवदेव अरोड़ा, रवि गुप्ता, अमित गर्ग, आयुष अग्रवाल, अमन बंसल, सौरभ सिंघल, भानु अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल, दिलीप वार्ष्णेय गारमेंट्स, आशीष अग्रवाल, मनोज वर्मा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Also Click : 'मुझे रेप-हत्या की धमकियाँ मिलती हैं, सिर्फ बेटी होने के कारण', इशिता सेंगर का खुला पत्र, उन्नाव रेप केस पर SC के फैसले के बाद कुलदीप सेंगर की बेटी ने दर्द बयां किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow