Hardoi: मल्लावां में भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को मिला मार्गदर्शन। 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत शनिवार को मल्लावां नगर स्थित पटेल गेस्ट हाउस तथा

Mar 14, 2026 - 22:46
54 Views
Hardoi: मल्लावां में भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को मिला मार्गदर्शन। 

हरदोई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत शनिवार को मल्लावां नगर स्थित पटेल गेस्ट हाउस तथा मल्लावां ग्रामीण स्थित श्री साईं इंटर कॉलेज में मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठनात्मक विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य वक्ता सदस्य राष्ट्रीय परिषद व क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र अनु मोर्चा पीके वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास और विकास पर विस्तृत चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है और कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा व इतिहास की जानकारी होना जरूरी है।

इस अवसर पर वर्ग सत्र अध्यक्ष मंगत राम पटेल, मंडल अध्यक्ष मल्लावां नगर अजीत कश्यप, कार्यक्रम प्रभारी पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण कुशवाहा, कार्यक्रम संचालक मंडल महामंत्री वीरेंद्र मिश्रा, मंडल अध्यक्ष मल्लावां ग्रामीण रामदास वर्मा, मंडल महामंत्री विजय कुमार फौजी व मंडल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा डॉ. जेबी सक्सेना सहित मंडल, शक्ति केंद्र पदाधिकारी व सक्रिय भाजपा सदस्य उपस्थित रहे।

Also Read- Barabanki: पड़ोसियों से झगड़े के बाद किशोर की मौत, मुकदमा दर्ज होने पर परिजनों ने लिया शव।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow