Barabanki: पड़ोसियों से झगड़े के बाद किशोर की मौत, मुकदमा दर्ज होने पर परिजनों ने लिया शव। 

रामनगर थाना क्षेत्र में बीते बुधवार दोपहर घर पहुंचे एक किशोर का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की मां ने

Mar 14, 2026 - 22:09
55 Views
Barabanki: पड़ोसियों से झगड़े के बाद किशोर की मौत, मुकदमा दर्ज होने पर परिजनों ने लिया शव। 
मृतक की फ़ाइल फोटो

बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र में बीते बुधवार दोपहर घर पहुंचे एक किशोर का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की मां ने पड़ोसियों पर पहले हुए झगड़े के दौरान जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज न होने से नाराज परिजनों ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेने से इंकार कर दिया था। शुक्रवार रात मुकदमा दर्ज होने के बाद शनिवार को परिजनों ने शव कब्जे में लेकर उसका अंतिम संस्कार किया।

जानकारी के अनुसार गोण्डा जिले के करनैलगंज थाना क्षेत्र निवासी बिरजू सोनी पिछले करीब पांच वर्षों से रामनगर थाना क्षेत्र के जानकीनगर इब्राहिमपुर में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहकर भैसुरिया में आभूषण की दुकान चलाते हैं। बुधवार दोपहर उनकी पत्नी लक्ष्मी मायके से घर लौटीं तो दरवाजा बंद मिला। पड़ोसी के घर से अंदर जाकर देखा तो उनका 16 वर्षीय पुत्र यश सोनी कमरे में फंदे से लटका हुआ था।

घटना के बाद लक्ष्मी ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पोस्टमार्टम के बाद भी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज न होने से नाराज परिजनों ने गुरुवार को शव लेने से इंकार कर दिया। पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर अड़े रहे।

शुक्रवार रात अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लक्ष्मी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। मुकदमा दर्ज होने के बाद शनिवार को परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव को घर ले जाकर अंतिम संस्कार किया।

Also Read- मुरादाबाद के बिलारी बस स्टैंड पर नवविवाहिता का रहस्यमय गायब होना: पति को पकौड़ी लाने भेजकर फरार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow