Barabanki: बाराबंकी में पहुंची अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा : वकीलों ने दिखाए तेवर, अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम की मांग तेज। 

अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम के मुददे पर प्रदेशव्यापी निकली अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा मंगलवार को दोपहर यहां बाराबंकी पहुंची। आल इण्डिया

By INA News Desk
Dec 9, 2025 - 22:12
28 Views
Barabanki: बाराबंकी में पहुंची अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा : वकीलों ने दिखाए तेवर, अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम की मांग तेज। 
बाराबंकी में पहुंची अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा : वकीलों ने दिखाए तेवर, अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम की मांग तेज। 
Advertisement
Advertisement

बाराबंकी। अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम के मुददे पर प्रदेशव्यापी निकली अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा मंगलवार को दोपहर यहां बाराबंकी पहुंची। आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल तथा राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश की अगुवाई में लखनऊ से चलकर बाराबंकी पहुंची अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा को लेकर स्थानीय वकीलों को भी तेवर में देखा गया। अधिनियम से जुडे मुददो को साथियों के बीच साझा करते हुए एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि संसद सत्र में इस बार भी सरकार ने अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम का विधेयक पेश नही किया।

उन्होने कहा कि इससे अधिवक्ताओं में असुरक्षा तथा असंतोष की भावना बढ़ती जा रही है। उन्होने कहा कि विभिन्न अधिवक्ता संगठनो से प्रदेश सरकार ने भी एडवोकेटस प्रोटेक्शन एक्ट को लेकर प्रस्ताव मांगे। उन्होने कहा कि इसके बावजूद एडवोकेटस प्रोटेक्शन एक्ट लागू नही हो पा रहा है। उन्होने कहा कि सुरक्षा व सम्मान के मुददे पर यह आंदोलन और बढ़ेगा। एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने साथी अधिवक्ताओं को बताया कि राष्ट्रपति के नाम विभिन्न जिलों में पहुंच रही अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा के जरिए मांगो को लेकर हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन अगले माह जनवरी में सौपा जाएगा। उन्होने बताया कि इस अधिनियम में सुरक्षा के साथ युवा अधिवक्ताओ के लिए लाइब्रेरी प्रोत्साहन भत्ता, बुजुर्ग अधिवक्ता पेंशन आदि की मंागे भी शामिल रखी गयी है। यात्रा के प्रदेश संयोजक विकास मिश्र ने इस महत्वपूर्ण संघर्ष में अधिवक्ताओं से सहयोग व समर्थन मांगा। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता रामलखन शुक्ल, अमित कुमार शुक्ल, मालती यादव, केके पटेल, राम अवतार, सुरेश चंद्र शुक्ला, छोटेलाल वर्मा, पंकज निगम, अश्विनी सोनी, विजयकांत मिश्र, विनय कुमार, रमेश शुक्ला आदि अधिवक्ता रहे।

Also Read- Lucknow: गोवंश को भूखा नहीं रहने देंगे, ठंड से एक भी मौत बर्दाश्त नहीं- मंत्री धर्मपाल सिंह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement