Sitapur : लहरपुर में निराश्रित गोवंशों के आतंक से तंग किसानों ने 16 जानवरों को होलिका स्थल पर बंद किया
सीतापुर जिले के लहरपुर नगर क्षेत्र के मोहल्ला अंबर संराय में निराश्रित गोवंशों की बढ़ती संख्या से किसान परेशान हैं। इन जानवरों ने खेतों की फसलों को भारी नुकसान
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर जिले के लहरपुर नगर क्षेत्र के मोहल्ला अंबर संराय में निराश्रित गोवंशों की बढ़ती संख्या से किसान परेशान हैं। इन जानवरों ने खेतों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। गुस्साए किसानों ने करीब एक दर्जन से अधिक गोवंशों को मोहल्ले के होलिका स्थल पर बंद कर दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि ये गोवंश बाहर से लाकर छोड़े गए थे। ये न केवल फसलों को नष्ट कर रहे थे, बल्कि आपस में लड़ाई भी कर रहे थे, जिससे मोहल्ले वाले डरते रहते थे। किसानों ने बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर इन जानवरों को हांकते हुए होलिका स्थल में बंद किया। कुल 16 गोवंश पकड़े गए, जिनमें 12 सांड और 4 गायें शामिल हैं।
इसके बाद स्थानीय लोगों ने ग्राम अनिया कला के पूसू पुरवा गौशाला संचालकों से बात की। गौशाला वाले ने वादा किया कि इन गोवंशों को ट्रॉली में भरकर गौशाला ले जाकर छोड़ दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश में निराश्रित गोवंशों की समस्या आम है। किसान अक्सर फसलों को बचाने के लिए ऐसे कदम उठाते हैं, क्योंकि प्रशासन की ओर से स्थायी समाधान नहीं मिल पाता।
Also Click : Hardoi : मल्लावां थाने की महिला आरक्षी पर उत्कोच का आरोप, तत्काल निलंब के बाद जांच शुरू
What's Your Reaction?











