Hardoi : हरदोई में 75 पुलिसकर्मियों का यातायात प्रशिक्षण शुरू
यह कार्यक्रम रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में आयोजित है। प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को यातायात नियमों की पूरी जानकारी, सड़क सुरक्षा के तरीके, दुर्घटनाओं को कम करने के
हरदोई। अपर पुलिस महानिदेशक एवं निदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा उत्तर प्रदेश के आदेश पर जिले के 75 पुलिसकर्मियों को एक महीने का विशेष यातायात प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के पर्यवेक्षण में यह प्रशिक्षण शुरू किया गया है।
यह कार्यक्रम रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में आयोजित है। प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को यातायात नियमों की पूरी जानकारी, सड़क सुरक्षा के तरीके, दुर्घटनाओं को कम करने के उपाय, जाम नियंत्रण, यातायात संचालन, व्यावहारिक अभ्यास और आधुनिक यातायात प्रबंधन तकनीकों के बारे में बताया जाएगा।
इस विशेष प्रशिक्षण का मकसद पुलिसकर्मियों की कार्य क्षमता बढ़ाना है ताकि जिले में यातायात व्यवस्था बेहतर बने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए। प्रशिक्षण के बाद ये कर्मी मैदान में यातायात नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के काम को और बेहतर तरीके से करेंगे।
You May Read : Lucknow : निजी क्षेत्र की भागीदारी से इको-टूरिज्म स्थलों पर विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित हों- मुख्यमंत्री
What's Your Reaction?











