Bihar: कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले इस शख्स पर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी बनाया OBC का अध्यक्ष

कांग्रेस पार्टी ने ओबीसी अध्यक्ष पद के लिए अनिल जय हिंद को बड़ी जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ओबीसी विभाग के नए अध्यक्ष के रूप में अनिल जयहिंद ..

Apr 11, 2025 - 12:42
 0  21
Bihar: कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले इस शख्स पर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी बनाया OBC का अध्यक्ष

कांग्रेस पार्टी ने बिहार में ओबीसी विभाग के लिए अपने अध्यक्ष को नियुक्त कर दिया है। पार्टी की तरफ से गुरुवार को अनिल जयसिंह को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

  • अनिल जयसिंह निभाएंगे ओबीसी अध्यक्ष की जिम्मेदारी

बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होना है और इस चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी अपनी पार्टी को और मजबूत करना चाहती है जिससे चुनाव के दौरान उसे ज्यादा से ज्यादा वोट मिल सके। जिसको लेकर आपको कांग्रेस पार्टी का पूरा फोकस बिहार चुनाव पर है। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने ओबीसी अध्यक्ष पद के लिए अनिल जय हिंद को बड़ी जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ओबीसी विभाग के नए अध्यक्ष के रूप में अनिल जयहिंद की नियुक्ति की है।

Also Read: UK News: आर्थिक तंगी ने भाई-बहन की ले ली जान, भाई ने पहले बहन को जलाया फिर खाई में कूद कर दी जान

बताते चलें कि अनिल जय हिंद बिहार के रहने वाले हैं और उनका जनता से काफी लंबे समय से नाता जुड़ा हुआ है।उन्होंने बी पी मंडल और शरद यादव के साथ भी काम किया है। अनिल जय हिंद के पिता INA में थे और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ मिलकर उन्होंने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी थी।

  • ओबीसी को पार्टी में लाना है साथ : राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हाल ही में गुजरात के गांधीनगर में कांग्रेस की एक अहम बैठक के दौरान बड़ा बयान दिया। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने आत्मचिंतन करते हुए कहा कि पार्टी ने सामाजिक समीकरणों को लेकर कुछ रणनीतिक चूक की हैं, जिसकी वजह से OBC वर्ग पार्टी से दूर हो गया।

राहुल गांधी ने कहा, "हम दलित, मुस्लिम और ब्राह्मण में उलझे रहे, OBC हमारे साथ से चला गया।" उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस जब अल्पसंख्यकों, विशेषकर मुसलमानों की बात करती है, तो उसे आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन इससे डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने दोहराया कि "पहले हम मुसलमान, माइनॉरिटी की बात करेंगे, डरना नहीं है। मुद्दे उठाए जाने चाहिए।"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow