Hardoi : नववर्ष की तैयारियों को लेकर हरदोई पुलिस ने किया फ्लैग मार्च और पैदल गस्त

इसी तरह कस्बा बिलग्राम में क्षेत्राधिकारी बिलग्राम और प्रभारी निरीक्षक बिलग्राम ने फ्लैग मार्च किया। यह कदम भी नववर्ष के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और लोगों

By INA News Desk
Dec 30, 2025 - 23:20
56 Views
Hardoi : नववर्ष की तैयारियों को लेकर हरदोई पुलिस ने किया फ्लैग मार्च और पैदल गस्त
Hardoi : नववर्ष की तैयारियों को लेकर हरदोई पुलिस ने किया फ्लैग मार्च और पैदल गस्त
Advertisement
Advertisement

हरदोई जिले में नववर्ष 2026 के मद्देनजर पुलिस ने आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा जगाने के लिए कई जगहों पर फ्लैग मार्च और पैदल गस्त की। कस्बा कछौना में क्षेत्राधिकारी बघौली और प्रभारी निरीक्षक कछौना ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला। इसका उद्देश्य लोगों को सुरक्षित महसूस कराना और शांति बनाए रखना था।इसी तरह कस्बा बिलग्राम में क्षेत्राधिकारी बिलग्राम और प्रभारी निरीक्षक बिलग्राम ने फ्लैग मार्च किया। यह कदम भी नववर्ष के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और लोगों में विश्वास बढ़ाने के लिए उठाया गया।कोतवाली शहर क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, क्षेत्राधिकारी नगर और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शहर ने मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त की।इस दौरान पुलिस ने लोगों से बातचीत की और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

Also Click : 'मुझे रेप-हत्या की धमकियाँ मिलती हैं, सिर्फ बेटी होने के कारण', इशिता सेंगर का खुला पत्र, उन्नाव रेप केस पर SC के फैसले के बाद कुलदीप सेंगर की बेटी ने दर्द बयां किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement