Hardoi : जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनी 83 शिकायतें, उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि पैमाइश व अंश निर्धारण के प्रकरणों के निस्तारण में देरी न की जाये। भूमि विवाद के स्थायी समाधान के

Sep 1, 2025 - 22:03
32 Views
Hardoi : जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनी 83 शिकायतें, उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए
जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनी 83 शिकायतें, उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए

आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई में कुल 83 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि पैमाइश व अंश निर्धारण के प्रकरणों के निस्तारण में देरी न की जाये।

भूमि विवाद के स्थायी समाधान के लिए थाकबंदी के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराया जाये। चकरोड व सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाये। आज जनसुनवाई मे 03 बच्चों को बाल सेवा योजना से जोड़ा गया तथा 01  का आयुष्मान कार्ड तथा 01 दिव्यांग का प्रमाण पत्र बनाया गया। जन सुनवाई के दौरान अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूनम भास्कर, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Click : Hardoi : सबसे खराब सड़कों को तत्काल गड्ढा मुक्त करायें:- जिलाधिकारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow