Hardoi : सितम्बर 2025 के लिए डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवसों का किया निर्धारण

तहसीलों में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में समय से अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, ब्लाक, नगर पालिका एवं थाना स्तरीय अधिकारियों

Sep 1, 2025 - 22:01
 0  24
Hardoi : सितम्बर 2025 के लिए डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवसों का किया निर्धारण
सितम्बर 2025 के लिए डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवसों का किया निर्धारण

जिलाधिकारी अनुनय झा ने माह सितम्बर 2025 के प्रथम एवं त्रितीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान कार्यक्रम निर्धारित किये है। उन्होने बताया है कि 06 सितम्बर 2025 को शाहाबाद तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में, बिलग्राम में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में, सवायजपुर में अपर जिलाधिकारी (वि0रा0), सण्डीला में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) तथा सदर तहसील में नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा और इसी तरह 20 सितम्बर 2025 को तहसील सण्डीला में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में, बिलग्राम में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में, सवायजपुर में अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) की अध्यक्षता में, शाहाबाद में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) की अध्यक्षता में तथा तहसील सदर में नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।उन्होने कहा है कि उनकी अध्यक्षता में होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक एवं समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों द्वारा भाग लिया जायेगा तथा अन्य तहसीलों में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में समय से अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, ब्लाक, नगर पालिका एवं थाना स्तरीय अधिकारियों द्वारा भाग लिया जायेगा।

Also Click : Hardoi : गांव के हित के लिए किया जाता है हवन पूजन, हर जीव के लिए होती है यह पूजा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow