Hardoi : गांव के हित के लिए किया जाता है हवन पूजन, हर जीव के लिए होती है यह पूजा

इस पूजा में गांव की भलाई के खातिर यह पूजा कराई जाती है जिसमें बच्चों से लेकर वृद्ध बुजुर्गों तक और जानवरों तक के हित के लिए यह पूजा रखी जाती है. मान्यता है कि

Sep 1, 2025 - 21:54
32 Views
Hardoi : गांव के हित के लिए किया जाता है हवन पूजन, हर जीव के लिए होती है यह पूजा
गांव के हित के लिए किया जाता है हवन पूजन, हर जीव के लिए होती है यह पूजा

टोडरपुर/ हरदोई : विकासखंड टोडरपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलेमपुर राय में किया गया हवन पूजन आपको बताते चलें कि सलेमपुर राय में प्रतिवर्ष गांव के हित के लिए हवन पाठ करके पूजा की जाती है. कहा जाता है कि यह पूजा प्रतिवर्ष गांव के हितों को लेकर कराई जाती है. जिसमें पूरे गांव का सहयोग होता है और इस पूजा की मान्यता है कि हरदेव महाराज के नाम से हवन पूजा कराया जाता है.इस पूजा में गांव की भलाई के खातिर यह पूजा कराई जाती है जिसमें बच्चों से लेकर वृद्ध बुजुर्गों तक और जानवरों तक के हित के लिए यह पूजा रखी जाती है. मान्यता है कि यह पूजा किसी भी होने वाली अनहोनी घटनाएं को रोकते हैं, जिसमें पूजा विधिवत रूप से प्रतिवर्ष भली बात मंत्रों उच्चारण के साथ हवन पाठ पूजा संपन्न कराई जाती है. जिसमें पंडित कमल किशोर और हवन पर बैठे मुख्य रूप से प्रशांत मिश्रा, कृष्ण मिश्रा, शिवम मिश्रा, रामबाबू मिश्रा, हरिराम पांडे द्वारा हवन को मंत्र उच्चारण के साथ संपन्न कराया जा रहा है.

जिसमें पूजा संपन्न होने के बाद पूरे ग्राम वासियों को प्रसाद वितरण कराया जाता है. सभी ग्राम वासी पूजा में सम्मिलित होकर जोर-जोर से जयकारा लगाने का काम करते हैं. बहुत ही धूमधाम से कराई जाती है, पूजा मान्यता है कि इस पूजा को होने से कोई भी आने वाली अप्रिय घटनाएं और गांव पर कभी भी कोई नुकसान नहीं होता है.

Also Click : Hardoi : हरदोई में कांग्रेस ने उजागर की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, आबकारी मंत्री के मकान से 40 अतिरिक्त वोट समेत कई अनियमितताओं का खुलासा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow