हरदोई न्यूज़: स्वतंत्रता दिवस के पूर्व सुभाष चंद्र बोस पार्क का लोकार्पण।

Aug 13, 2024 - 19:40
65 Views
हरदोई न्यूज़: स्वतंत्रता दिवस के पूर्व सुभाष चंद्र बोस पार्क का लोकार्पण।

नवनीत कुमार राम जी

पिहानी\ हरदोई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पिहानी कस्बे के मोहल्ला मिश्राना स्थित सुभाष पार्क का लोकार्पण नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शाहीन बेगम अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने संयुक्त रूप फीता काटकर किया। बताते चले की सुभाष पार्क जर्जर अवस्था में था। इसका सौंदर्यीकरण कुछ माह पूर्व नगर पालिका परिषद ने कराया था।

इस मौके पर अपने संबोधन में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शाहीन बेगम ने कहा कि उनका  प्रयास है कि शहर को खूबसूरत बनाने के लिए कोई कोर कसर न छूटे। शहर के मार्गों को महापुरुषों का नाम दिया गया। राष्ट्रीय पर्व पर पूरे शहर में तिरंगा रोशनी फैलाने का काम किया जायेगा। ईओ ने कहा कि ‌इस पार्क के सुरक्षित हो जाने से बुजुर्ग व बच्चे भी काफी उत्साहित हैं। बच्चे को खेलने के लिए एक स्थल मिल गया है। दूसरी ओर लोगों को टहलने के लिए भी व्यवस्था हो गई है।  लोग यहां पर खुद ब खुद हरियाली बढ़ाने के लिए पहल कर रहे हैं ताकि पार्क सुंदर व हरा-भरा नजर आये।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: पुलिस ने एक महिला सहित 06 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

इस मौक़े पर शफीक खान पूर्व प्रधान, इस्माईल खान, हाजी अलाउद्दीन,भन्नु खान,इदरीस खान, फरीद कैफ़ी साजिदखान,आफताब अली राजू,शाहिदखान, असफाक खान,खालिद कुरैशी, अकील खान, कदीर कुरैशी, गुड्डू लोधी, शिवराम, नईम खान,गुफरान खान,जावेद खान,सबील कुरैशी, सबील खान, हसीब खान, कैफ़ी,शाहनबाज खान तथा  सभासदगण तथा पालिका स्टाफ मौजूद रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow