Hardoi News: शाहाबाद सीएचसी में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव, नवजात बालिकाओं के अभिभावकों को वितरित की गई बेबी किट
जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का
शाहाबाद। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर शाहाबाद की सेंटर मैनेजर मिथलेश वर्मा ने सीएचसी अधीक्षक के साथ समन्वय स्थापित कर नवजात बालिकाओं के जन्म पर उनके अभिभावकों को बेबी किट प्रदान की तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की विस्तृत जानकारी भी दी गई। साथ ही योजना के लिए पात्र लाभार्थियों को आवेदन करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि बालिकाओं को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की ओर से शिवांगी तिवारी, रेनु देवी एवं अनस खान तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद की स्टाफ नर्स नीलम और सुमन कुमारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?

