Bihar News: प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम पर साधा निशाना, बोले-मानसिक रूप से अस्वस्थ है नीतीश कुमार
प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी स्थिति शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उनका कहना था कि ...
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने निशाना साधने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मुख्यमंत्री इस वक्त अस्वस्थ नजर आ रहे हैं। ऐसे में उनका इस्तीफा दे देना चाहिए।
- नीतीश कुमार की लगातार बिगड़ रही तबीयत
प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी स्थिति शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उनका कहना था कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, और इसके लिए भाजपा भी जिम्मेदार है क्योंकि केंद्र सरकार को भी उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी होनी चाहिए। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि बिहार के कई मंत्रियों ने पहले ही नीतीश कुमार की स्थिति पर टिप्पणी की थी।
विपक्षी पार्टियों की ओर से नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति को लेकर लगातार हमले किए जा रहे हैं, खासकर उनके नेतृत्व में बिहार में जारी समस्याओं को लेकर। प्रशांत किशोर ने बीपीएससी (Bihar Public Service Commission) के विरोध प्रदर्शन के दौरान इस मुद्दे को उठाया था।
Also Read- Gorakhpur News: योगी सरकार के बेमिसाल आठ साल, वनटांगिया हुए खुशहाल
- राष्ट्रगान का नीतीश कुमार ने किया था अपमान
हाल ही मैं नीतीश कुमार के राष्ट्रगान के दौरान अपने मुख्य सचिव से बात करने वाले वायरल वीडियो के बाद इस विवाद ने राजनीतिक गर्मी को बढ़ा दिया है। इस वीडियो को लेकर विपक्षी नेताओं ने नीतीश कुमार पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाया है। इस आलोचना के बीच, प्रशांत किशोर ने उनकी मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए, जिसके बाद से यह मुद्दा काफी गरमाता हुआ दिखाई दे रहा।
वहीं राजद नेता लालू प्रसाद यादव ने भी नीतीश कुमार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि भारत राष्ट्रगान का अपमान कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने इस घटना को नीतीश कुमार के नेतृत्व में गिरावट के संकेत के रूप में देखा और इसे उनके शासन के कमजोर होने का उदाहरण माना। विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग तेज कर दी है, यह आरोप लगाया कि उनकी मानसिक स्थिति इस वक्त काफी खराब है और उन्हें आराम की जरूरत है।
What's Your Reaction?











