Bihar News: बिहार के नए कांग्रेस अध्यक्ष बने राजेश कुमार, इसी साल होने हैं विधानसभा के चुनाव। 

बिहार में कांग्रेस ने एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव किया है, जिसमें उसने वरिष्ठ सहयोगी राजद के करीबी उच्च जाति के नेता अखिलेश प्रसाद....

Mar 19, 2025 - 11:11
83 Views
Bihar News: बिहार के नए कांग्रेस अध्यक्ष बने राजेश कुमार, इसी साल होने हैं विधानसभा के चुनाव। 

बिहार में कांग्रेस पार्टी ने अपने नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है। यहां पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजेश कुमार पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी और उन्हें प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया।

  • कांग्रेस ने राजेश कुमार पर सोंपी बड़ी जिम्मेदारी

बिहार में कांग्रेस ने एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव किया है, जिसमें उसने वरिष्ठ सहयोगी राजद के करीबी उच्च जाति के नेता अखिलेश प्रसाद सिंह के स्थान पर राजेश कुमार को नियुक्त किया है। बता दें कि राहुल गांधी के "संविधान बचाओ" और जाति जनगणना की मांग के दोहरे नारे के साथ कांग्रेस इन समुदायों में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रही है।

अखिलेश प्रसाद सिंह, जो कभी राजद के सदस्य रहे थे, राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी रिश्तेदार माने जाते हैं। 2022 में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने से पहले वह राजद का हिस्सा थे। वहीं, राजेश कुमार, जो वर्तमान में औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, 2015 और 2020 में भी विधायक चुने गए थे।

Also Read- Bihar News: बिहार पुलिस के एक अधिकारी ने दिया बयान- अगर पुलिस पर चलाई जाए गोली तो जवाबी कार्रवाई में मार दी जाए गोली।

  • इसी साल होने है विधानसभा के चुनाव

बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होना है जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी हर हाल में सबसे ज्यादा सीटे जीतने की कोशिश कर रही है। यहां पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार बैठकर की जा रही है जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बड़ा फायदा हो सके। बताते चलें कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ती रही है।

अबकी बार दोनों के बीच गठबंधन होगा या नहीं इसके बारे में तो अभी तक कोई भी जानकारी नहीं है लेकिन भारतीय जनता पार्टी को हटाने के लिए राजद और कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। यहां लालू यादव भी बिहार की जनता को बता चुके हैं कि इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में उनके बेटे तेजस्वी यादव अपनी सरकार बनाएंगे और मुख्यमंत्री बनेंगे। विधानसभा चुनाव की अगर बात की जाए तो अक्टूबर से नवंबर के महीने में चुनाव आयोग यहां चुनाव करा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow