Bihar News: आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस के ऊपर हुआ हमला, एक पुलिस बाले की हुई मौत। 

बिहार के अररिया से एक बड़ी घटना सामने आई है जहां पर आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की हो गई और इसमें एक पुलिस वाले की मौत ...

Mar 14, 2025 - 10:39
 0  38
Bihar News: आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस के ऊपर हुआ हमला, एक पुलिस बाले की हुई मौत। 

बिहार में आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस की टीम के ऊपर अचानक से हमला हो गया। इस हमले में एक पुलिस वाले की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी एसपी ने सामने आ कर दी।

  • आरोपियों को पकड़ने गई थी पुलिस टीम

बिहार के अररिया से एक बड़ी घटना सामने आई है जहां पर आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की हो गई और इसमें एक पुलिस वाले की मौत हो गई। बताया गया कि आरोपियों को पकड़ने ASI राजीव कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ फुलकाहा बाजार में छापेमारी करने के लिए पहुंचे हुए तभी आरोपियों के बीच में कहा सुनी हो गई और इस दरमियां धक्का मुखी भी शुरू हो गई। इस धक्का-मुक्की में ASI राजीव कुमार जमीन पर गिर गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाएगा जहां उनकी मौत हो गई। इस घटना के बारे में एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी पुलिस टीम गस्त पर निकली हुई थी तभी आरोपियों से आमना-सामना हो गया। यहां पर कहा सुनी हुई और उसके ASI की जमीन पर गिरने से मौत हो गई। इस मामले को गंभीरता के साथ लिया जा रहा है और जांच पड़ताल भी की जा रही।

Also Read- Bihar News: बिहार में BJP विधायक ने मुसलमानों को दी नसीहत, अगर रंग से है दिक्कत तो घर से ना निकले बाहर, सियासी घमासान हुआ शुरू।

  • शराब माफिया के हमले में 3 पुलिस वाले भी हुए थे घायल

कुछ दिन पहले पटना रानी तालाब इलाके में शराब की बिक्री तेजी के साथ की जा रही थी जिसके बाद इस मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची जहां पास शराब तस्करों ने पुलिस टीम के ऊपर हमला कर दिया था। इस हमले में तीन पुलिस वाले घायल हो गए थे जिन्हें उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रानीतालाब के थानाप्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया, "यह झड़प तब हुई जब पुलिस राघोपुर मुसहरी इलाके में चल रही अवैध शराब निर्माण और बिक्री गतिविधियों पर छापे मार रही थी। बताते चलें कि बिहार में पूरी तरीके से शराब पर प्रतिबंध लगा हुआ है यहां सरकार की आदेश है कि अगर कोई भी शराब की बिक्री या फिर शराब को बनाता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।